shobhit University Gangoh
 

विभिन्न मांगों को लेकर भाकियू भानू ने सौंपा ज्ञापन

विभिन्न मांगों को लेकर भाकियू भानू ने सौंपा ज्ञापन
  • सहारनपुर में ज्ञापन सौंपते भाकियू भानू के कार्यकर्ता।

सहारनपुर [24CN]। भारतीय किसान यूनियन भानू के पदाधिकारियों ने किसानों की विभिन्न समस्याओं के खिलाफ प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपकर उनका समाधान कराने की मांग की। भाकियू भानू के कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष विजयंत राणा के नेतृत्व में एकत्र होकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने अपनी मांगों के समर्थन में प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रतिनिधि को सौंपकर समस्याओं का समाधान कराने की मांग की। भाकियू भानू के जिलाध्यक्ष विजयंत राणा ने कहा कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो भाकियू कार्यकर्ता आंदोलन करने को बाध्य होंगे। उन्होंने आगामी 19 दिसम्बर को लखनऊ में होने वाली महापंचायत में भागीदारी करने का आह्वान किया।

तत्पश्चात आयोजित बैठक में अनेक लोगों द्वारा भाकियू भानू की सदस्यता ग्रहण की गई। इस दौरान प्रदेश संगठन मंत्री राजेंद्र सिंह राणा, तहसील अध्यक्ष सुभाष सिंह राणा, प्रमोद प्रधान, विनय राणा, पवन सिंह राणा, विनय कुमार, ब्लाक अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह राणा, अशोक कुमार, सलमान प्रधान, वीरभान ठाकुर, जलसिंह, हामिद हसन, शौकत राणा, शाहिद हसन, ओमप्रकाश शर्मा, राजेश शर्मा, विक्रम राणा, प्रदीप राणा, विनोद प्रधान मोहरा, अनिल आदि सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Jamia Tibbia