भाकियू भानू ने  भानू ने किया संगठन विस्तार, सुभाष चौधरी बने महानगर अध्यक्ष

भाकियू भानू ने  भानू ने किया संगठन विस्तार, सुभाष चौधरी बने महानगर अध्यक्ष
  • सहारनपुर में सुभाष चौधरी को नियुक्ति पत्र सौंपते जिलाध्यक्ष राजू माजरा।

सहारनपुर। भारतीय किसान यूनियन भानू  के जिलाध्यक्ष चौधरी राजू माजरा ने संगठन का विस्तार करते हुए सुभाश चैधरी को महानगर अध्यक्ष नियुक्त करते हुए नियुक्ति पत्र सौंपते हुए कहा  कि वह संगठन को और मजबूत करने की आशा जतायी। दिल्ली रोड स्थित एक होटल के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष चौधरी राजू माजरा ने सुभाष चौधरी को नियुक्ति पत्र सौंपा और उनके नेतृत्व में संगठन को और मजबूत करने की उम्मीद जताई।

जिलाध्यक्ष राजू माजरा ने कहा कि नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष सुभाष चौधरी के नेतृत्व महानगर में संगठन और अधिक मजबूत होगा। महानगर अध्यक्ष नियुक्त होने पर सुभाष चौधरी ने भारतीय किसान यूनियन भानू के जिलाध्यक्ष राजू माजरा समेत वरिष्ठ पदाधिकारियो का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है उसे पर ईमानदारी से कार्य कर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। कार्यक्रम में भारतीय किसान यूनियन भानू के पदाधिकारियो व कार्यकर्ताओं ने नव नियुक्त महानगर अध्यक्ष सुभाष चैधरी का माल्यार्पण कर बहुत बहुत शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन भानू के जिला अध्यक्ष राजू माजरा, जिला प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी प्रवेश गुर्जर, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष अकबर चौधरी,जिला उपाध्यक्ष मांगेराम पांचाल, जिला अध्यक्ष प्रतिनिधि नीरज चौधरी , गंगोह ब्लॉक अध्यक्ष बलवान चौधरी, अल्पसंख्यक जिला उपाध्यक्ष सबन खान, रामपुर नगर अध्यक्ष अजय पंवार, लोक गायक संजय रंधेड़ी, ग्राम अध्यक्ष इरशाद कुरैशी, मनजीत चौधरी समेत कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रवेष गुर्जर ने किया।