भाकियू बेदी ने मंहगाई व कृषि कानूनों को लेकर सौंपा ज्ञापन

- मंहगाई को लेकर विरोध जताते भाकियू बेदी के कार्यकर्ता
सहारनुपर [24CN]। भारतीय किसान यूनियन बेदी से जुडे किसानों ने मंहगाई के विरोध में प्रदर्शन कर कृषि कानून को वापिस लिए जाने सहित अन्य मांगों का जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपा।
आज भाकियू बेदी के अध्यक्ष राहुल बेदी की अगुवाई में किसानों ने गांव बरौली में बढ़ती मंहगाई, नये कृषि कानूनों व पैट्रोलियम पदार्था में मूल्य वृद्धि तथा लखीमपुर खीरी की घटना के आरोपियों की गिरफ्तार न होने के विरोध में प्रदर्शन कर धरना दिया।
इस दौरान राहुल बेदी ने कहा कि आज मंहगाई चरम सीमा पर है, जिस कारण आज किसान अत्याधिक परेशान है। सरकार द्वारा आम जनता पर महंगाई का अतिरिक्त बोझ डाला जा रहा है। तेल की कीमतें बढ़ा दी गई हैं। खाद्य सामग्रियों में बढ़ोतरी हो गई है। एलपीजी गैस सिलेंडर महंगा हो गया है। इसके अलावा उन्होंने लखीमपुर खीरी हत्याकांड के आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने तथा तीनों काले कानून वापस करने की मांग की। ऐसा ना होने पर उन्होंने आगे भी धरने प्रदर्शन की चेतावनी दी।
इन दौरान उन्होंने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। प्रदर्शन में मुख्य रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल बेदी, राष्ट्रीय सचिव राहुल शर्मा, मोहम्मद इलियास, मोहम्मद दिलशाद, राशिद, रविंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।