विभिन्न मांगों को लेकर भाकियू बेदी महिला मोर्चा ने डिप्टी कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

- सहारनपुर में डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते भाकियू बेदी महिला मोर्चा के पदाधिकारी।
सहारनपुर [24CN]। भारतीय किसान यूनियन बेदी की महिला मोर्चा ने आज बढ़ती महंगाई व बढ़ी महंगाई के खिलाफ जिला मुख्यालय पर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया तथा राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर एस. एन. शर्मा को सौंपकर तीनों कृषि कानूनों को अविलम्ब वापस लिए जाने की मांग की।
भारतीय किसान यूनियन बेदी महिला मोर्चा से जुड़ी महिलाएं राष्ट्रीय अध्यक्ष वैशाली बेदी के नेतृत्व में एकत्र होकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंची जहां उन्होंने बढ़ती महंगाई के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष वैशाली बेदी ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की गलत नीतियों की वजह से महंगाई बेकाबू होती जा रही है जिस कारण आम जनता व किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रसोई गैस के दाम बढऩे के कारण गृहणियों की रसोई का बजट भी बढ़ गया है। इस कारण उन्हें अपने परिवारों का भरण-पोषण करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से मांग की कि बढ़ती महंगाई पर अंकुश लगाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाने चाहिए ताकि आम आदमी को महंगाई से राहत मिल सके। उन्होंने तीनों कृषि कानूनों को किसान विरोधी बताते हुए अविलम्ब वापस लेने की मांग की। प्रदर्शनकारियों में राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रतिनिधि निशा, मुस्कान, राष्ट्रीय रियाज राणा, राष्ट्रीय प्रवक्ता विक्की काम्बोज, राहुल शर्मा, मंडल अध्यक्ष शाहजहां, जिलाध्यक्ष तौहिद अली, खालिद अबरार, जुलफकार, मनीष आदि मौजूद रहे।