shobhit University Gangoh
 

अशोभनीय रिंगटोन लगाने पर भड़के भाकियू कार्यकर्ता, थाने में दी तहरीर

अशोभनीय रिंगटोन लगाने पर भड़के भाकियू कार्यकर्ता, थाने में दी तहरीर
  • सहारनपुर के थाना मिर्जापुर में आरोपी की गिरफ्तारी की मांग करते भाकियू से जुड़े किसान।

मिर्जापुर [24CN] । भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौ. राकेश टिकैत की वीडियो पर अशोभनीय मोबाइल रिंगटोन लगाकर एक भाजपा कार्यकर्ता द्वारा सोशल मीडिया पर बनाई गई अपनी फेसबुक आईडी पर वायरल करने के खिलाफ भाकियू के सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने थाना मिर्जापुर पर पहुंचकर रोष व्यक्त किया तथा आरोपी भाजपा कार्यकर्ता के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। मिली जानकारी के अनुसार थाना मिर्जापुर क्षेत्र के भाकियू से जुड़े सैंकड़ों किसान जिला सचिव हाजी मोहम्मद आलिम के नेतृत्व में एकत्र होकर थाना मिर्जापुर पहुंचे तथा थाना मिर्जापुर प्रभारी निरीक्षक अमरदीप लाल को लिखित तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि मिर्जापुर निवासी अनुज सैन पुत्र नौरतू द्वारा अपनी फेसबुक आईडी पर भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौ. राकेश टिकैत के बारे में अशोभनीय मोबाइल रिंगटोन लगाकर एक वीडियो वायरल किया गया है जिसे हजारों लोगों ने देखा है।

उन्होंने बताया कि इस वीडियो के वायरल होने से भाकियू से जुड़े लोगों व किसानों की भावनाओं को गहरी ठेस पहुंची है जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उनका कहना था कि यदि सोशल मीडिया पर अशोभनीय रिंगटोन वायरल करने वाले युवक के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो भाकियू धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होगी। इस दौरान तहसील अध्यक्ष सचिंद्र राणा, शहजाद रावत, साजिद रावत, मोहम्मद जावेद, डा. सुनील, जहांगीर खान, रविंद्र राणा, नौशाद प्रधान, राव आतिफ, मो. कामिल, रागिब अली, प्रमोद कुमार, मो. मुकीम सहित भारी संख्या में किसान मौजूद रहे।

Jamia Tibbia