Bhagwant Mann Oath Ceremony : भगवंत मान ने ली सीएम पद की शपथ, चारों ओर पीली पगड़ियों की बाढ़

- पंजाब के नए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने नवांशहर के खटकड़ कलां में पद और गोपनीयता की शपथ ली। इस समारोह के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं। इसके बाद उनके कैबिनेट के मंत्री 19 मार्च को शपथ लेंगे।
चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी की प्रचंड जीत के बाद भगवंत मान आज नवांशहर के खटकड़ कलां में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। समारोह स्थल पर राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित पहुंचने के बाद शपथ ग्रहण समारोह शुरू हुआ। भगवंत मान ने मुख्यमंत्री पद और गाेपनीयता की शपथ पंजाबी में ली। उन्होंने अकेले शपथ ली। समारोह की शुरुआत राष्ट्रगान से शुरू हुआ। इसके भगवंत मान के शपथ लेने के बाद समारोह का समापन हो गया।
समारोह स्थल पर भगंवत मान पहुंचे। आप के कन्वीनर और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, दिल्ली के उपमुख्यमंत्री व पंजाब आप के प्रभारी मनीष सिसाेदिया भी पीली पगड़ी में समारोह में मौजूद रहे। राज्यपाल के पहुंचते ही शपथ ग्रहण समारोह शुरू गया। इसके बाद भगवंत मान ने शपथ ली। शपथ लेने के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने समारोह में पहुंचे लोगों को संबोधित किया।
शपथ ग्रहण के बाद समारोह को संबोधित करते पंजाब के नए मुख्यमंत्री भगवंत मान। (एएनआइ)
उन्होंने कहा कि जिन्होंने आप को वोट नहीं दी उनकी भी सरकार है। किसी से कोई भेदभाव नहीं होगा। शहीद-ए-आजम को हमेशा फिक्र थी कि आजादी के बाद देश कैसे चलेगा। हम इसी देश में रहकर अपने देश को ठीक करेंगे। दूसरे देशों में जाकर धक्के नहीं खाएंगे।
भगवंत मान ने कहा कि वह भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा के लिए काम करेंगे। यह सब कुछ जनता के सहयोग से ही संभव है। इश्क करना सबका पैदाइशी हक…। मैंने शहीदों के आगे माथा टेककर अरदास की है कि मुझे लोगों का काम करने की सामर्थ्य प्रदान करें।
शपथ ग्रहण के बाद नए सीएम भगवंत मान को बधाई देते राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित।
समारोह स्थल पर शपथ ग्रहण समारोह में सभी अतिथि पहुंचेे । 49 साल के भगवंत मान पंजाब के दूसरे सबसे कम उम्र के मुख्यमंत्री हैं। पंंजाब के सबसे कम उम्र के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल रहे हैं। समारोह स्थल पर आम आदमी पार्टी के नेता व राज्यसभा सदस्य संजय सिंह भी पहुंचे।
समारोह में लोग ‘ मेरा रंग दे बसंती चोला’ गीत गा रहे हैं और झूम रहे हैं। समाारोह स्थल पर लोग केसरिया व पीली पगड़ी और महिलाएं केसरिया दुपट्टे में नजर आईं। मंच पर शहीदे आजम भगत सिंह और डा. भीमराव अंबेडरकर की फोटो लगी हुई थीं।
मंच से अभी देशभक्ति के गीत और आप की जीत को बयां करने वाले गाने बज रहे थे। समारोह स्थल पर चारों ओर केसरिया और पीली पगड़ी़ नजर आ रही थी। समारोह स्थल के मंच पर दिल्ली के मंत्री पहुंचे। समारोह पर मशहूर पंजाबी व सूफी गायक गुरदास मान भी पहुंचे। चारोंं ओर उत्साह का सैलाब उमड़ रहा था। समारोह स्थल के आसपास और समारोह वाले रास्तों में लंगर भी लगाए गए। समारोह स्थल पर भारी भीड़ उमड़ी है। लोगों में काफी जोश-खरोश है। लोग भगवंत मान को शपथ ग्रहण करते हुए देखने के लिए काफी उत्सुक थे।
मंच पर बैठक नेता।
इस समारोह को यादगार बनाने के लिए आम आदमी पार्टी बनने वाली सरकार ने पूरा जोर लगाया। आज भगवंत मान अकेले शपथ ली और बताया जाता है कि उनके मंत्री 19 मार्च को शपथ लेंगे। समारोह में आप नेता पहुंचे। राज्यभर से लोग सुबह से ही पीले व केसरिया ताने-बाने में समारोह स्थल पर पहुंचने लगे थे। समारोह स्थल और इसके आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए।
समारोह में पंजाबी सूफी गायक भगवंत मान। (एएनआइ)
सूफी गायक गुरदास मान ने कहा, ‘यह (आप पंजाब विधानसभा चुनाव में 92 सीटें जीत रही है) अभी शुरुआत है। उनकी (आप) विचारधारा खास है। मैं प्रार्थना करता हूं कि भगवान उन्हें (आप को) समृद्ध पंजाब बनाने की हिम्मत दें।
भगवंत मान के शपथ ग्रहण समारोह स्थल पर पहुंचे लाेग।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी समारोह में शामिल हाेने आए। सुबह उन्होंने ट्वीट में कहा है कि ‘ आज पंजाब के लिए बहुत बड़ा दिन है। नई उम्मीद की इस सुनहरी सुबह में आज पूरा पंजाब इकठ्ठा होकर एक खुशहाल पंजाब बनाने की शपथ लेगा। उस ऐतिहासिक पल का साक्षी बनने के लिए मैं भी शहीद भगत सिंह के पैतृक गाँव खटकड़ कलां के लिए रवाना हो गया हूं।’
सुबह से ही समारोह स्थल पर लोगों का आना जारी है। लोग केसरिया पोशाक और पगड़ी में नजर आ रहे थे। आम आदमी पार्टी के नेता भी केसरिया पोशाक में नजर आ रहे थे। आप के पंजाब सह प्रभारी राघव चड़ढा भी केसरिया ताना बाना में नजर आए। उन्होंने मनोनीत मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ अपनी तस्वीर इंटरनेट मीडिया पर शेयर किया।
भगवंत मान के साथ पंजाब में आप के सह प्रभारी राघव चढ्डा। (एएनआइ)
उन्होंने लिखा, आज पंजाब के इतिहास में एक महत्वपूर्ण दिन है क्योंकि तीन करोड़ पंजाबियों को एक साथ भगवंत मान के साथ सीएम के रूप में शपथ दिलाई जाएगी। वे इस भ्रष्ट व्यवस्था को बदलने और शहीद-ए-आजम भगत सिंह और बाबासाहेब अम्बेडकर के सपनों को पूरा करने की शपथ लेंगे।
भगवंत मान शहीद भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़ कलां में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। वह प्रदेश के 26वें मुख्यमंत्री होंगे, हालांकि पंजाब पुनर्गठन (1966) के बाद वह 19वें मुख्यमंत्री हैं। खटकड़कलां में भगवंत मान के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान रास्तों में लोगों के लिए लंगर लगाए गए।
बताया जाता है कि विभिन्न जिलों से लोगों को भगवंत मान के शपथ ग्रहण समारोह में लाने के लिए दो हजार बसों का भी प्रबंध किया गया। समारोह में शामिल होने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री व आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और दिल्ली की पूरी कैबिनेट नवांशहर के खटकड़ कलां पहुंची।
बताया जाता है कि गोवा से दो विधायक, उत्तर प्रदेश, गुजरात, बिहार और उत्तराखंड से भी आम आदमी पार्टी के नेताओं को निमंत्रित किया गया। हालांकि इस बात की कोई सूचना नहीं है कि भगवंत मान ने पूर्व मुख्यमंत्रियों प्रकाश सिंह बादल, कैप्टन अमरिंदर सिंह, चरणजीत सिंह चन्नी सरीखे नेताओं को आमंत्रित किया है कि नहीं।
इससे पहले भगवंत मान के शपथ ग्रहण समारोह में अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों के शामिल होने के बारे में पंजाब सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से उनके आने के बारे में पूछा जा रहा है लेकिन अभी तक दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को छोड़कर किसी की कन्फर्मेशन नहीं आई है।
19 मार्च को होगा कैबिनेट विस्तार
अब सभी विधायकों को 17 मार्च को विधानसभा में शपथ दिलाई जाएगी। 19 मार्च को कैबिनेट के अन्य मंत्रियों को राजभवन में बनाए गए गुरु नानक आडिटोरियम में शपथ दिलाई जाएंगी। हालांकि इसका समय अभी तय नहीं हुआ है।
अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री की शपथ के बाद भगवंत मान सीनियर अधिकारियों के साथ मीटिंग में कैबिनेट के मंत्रियों के शपथ ग्रहण सहित अन्य कुछ मुद्दों पर फैसला लेंगे। मंत्रियों के शपथ ग्रहण के संबंध में राजभवन को मौखिक तौर पर सूचित कर दिया गया है। 17 मार्च को आडिटोरियम में अधिकारियों के साथ मीटिंग होगी। आडिटोरियम में होने वाला यह पहला समारोह है, जिसका हाल ही में राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने उद्घाटन किया था।