किसानो की मांगे पुरी न होने पर 21 जनवरी को आरपार की लडाई का एलान: भगत सिंह

किसानो की मांगे पुरी न होने पर 21 जनवरी को आरपार की लडाई का एलान: भगत सिंह
  • पश्चिमी प्रदेश मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा ने कहा कि ढाई महीने से गन्ना सीजन शूरू हो चुका लेकिन प्रदेश सरकार ने अभी तक गन्ने का रेट घोषित नही किया है जिसके कारण उ0 प्र0 की 119 चीनी मीलो पर 12 हजार पांच सौ करोड रूपये अभी तक बकाया भुगतान बकाया है।

देवबंद [24CN] :  मंगलवार को गन्ना समिति प्रांगण में आयोजित किसानो की बैठक में भगत सिंह वर्मा ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद भी प्रदेश सरकार कर्जबंद गन्ना किसानो को बकाया 500 करोड का ब्याज दिलाने के लिये कोई कठोर कार्यवाही नही कर रही है जिसके कारण प्रदेश के गन्ना किसानो में भारी रोष व्याप्त है। वर्मा ने प्रदेश सरकार व चीनी मिल मालिकों को चेतावनी देते हुऐ कहा कि यदि भुगतान व ब्याज तुरंत नही दिलाया गया, गन्ने का लाभकारी मुल्य 600 रूपये कुन्तल तत्काल घोषित न किया, घटतौली रोकने बाहरी खरीद केन्द्रो पर किराया काटना बंद न किया तो आगामी 21 जनवरी को मोर्चा सरकार से आरपार की लडाई लडेगा और सभी किसान संगठनो से मिलकर प्रदेश व्यापी आन्दोलन चलायेगा। बैठक की अध्यक्षता चैधरी मांगेराम पवंार व संचालन वाजिद अली त्यागी ने किया। इस मौके पर सुभाष त्यागी, सरकार गुलविन्दर सिंह, सुरेन्द्र सिंह गिल, तीर्थपाल, अमीर आलम, अरविंद चैधरी, महबूब हसन, सुशील कुमार, विजयपाल, धनप्रकाश त्यागी, हरपाल सिंह, वसीम, राजकरण, यशवीर, जगतार सिंह आदि मौजूद रहे।