shobhit University Gangoh
 

भदोही: 5 बच्चों को गंगा में फेंक कर फरार हुई कलयुगी मां, तलाश में जुटे गोताखोर

भदोही: 5 बच्चों को गंगा में फेंक कर फरार हुई कलयुगी मां, तलाश में जुटे गोताखोर

भदोही: उत्तर प्रदेश के भदोही जनपद में उस समय हड़कंप मच गया जब एक महिला ने अपने पांच बच्चों को गंगा नदी में फेंक दिया। मामले की जानकारी गांव वालों को हुई तो लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस एंव गोताखोरों की टीम ने घटना स्थल पर पहुंच का बच्चों की तलाश शुरू कर दी है।

बता दें कि मामला भदोही जनपद के गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के जहांगीराबाद गंगा घाट का है। जहां पर पति से झगड़ा हुआ तो पत्नी ने अपने 5 बच्चों को नदी में फेंक कर फरार हो गई। मौके पर पांचों बच्चों की तलाश स्थानीय गोताखोरों की मदद से पुलिस करने में जुटी हुई है। महिला से जब पुलिस ने पूछताछ की तो उसने बताया कि पति से झगड़ा हुआ था, जिसकी वजह से उसने अपने पांचों बच्चों को गंगा में फेंक दिया। इन बच्‍चों की पहचान वंदना (12) रंजना (10) पूजा (6) शिव शंकर (8) और संदीप (5) के रूप में हुई है। महिला मंजू यादव ने बताया कि पहले उसने तीन बच्चों को गंगा में फेंका उसके बाद उसने अपने अन्य दो बच्चों को भी गंगा में फेंक दिया और फिर वह अपने घर चली आई।

पुलिस ने बताया कि जिस वक्त महिला बच्चों को लेकर गंगा घाट पर पहुंची थी, उस समय उसका पति घर पर नहीं था। जैसे ही खबर परिजनों और ग्रामीणों को लगी तो ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गोपीगंज कोतवाली पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से बच्चों को तलाश करने में जुटी हुई है। आसपास के कई गंगा घाटों के गोताखोरों को पुलिस ने बच्चों को तलाश करने में लगाया है।

DM राजेंद्र प्रसाद और पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह गंगा घाट पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को निर्देश दिए हैं कि बच्चों को खोजने के प्रयास तेजी से जारी रखा जाए। पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह ने कहा कि महिला ने बताया है कि उसने अपने बच्चों को गंगा में फेंक दिया है। पुलिस बच्चों को खोजने के प्रयास में जुटी हुई है।

Jamia Tibbia