• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

Bengal Chunav Political Reactions: अमित शाह बोले- बंगाल की प्रगति और विकास सुनिश्चित करेगा आपका वोट

  • April 10, 2021
Bengal Chunav Political Reactions: अमित शाह बोले- बंगाल की प्रगति और विकास सुनिश्चित करेगा आपका वोट
  • Bengal Chunav Political Reactions चौथे चरण में पांच जिलों हुगली हावड़ा दक्षिण 24 परगना कूचबिहार और अलीपुरद्वार की 44 सीटों के लिए वोट डाले जा रहे हैं। राज्य के 1.15 करोड़ मतदाता 373 उम्मीदवारों की सियासी किस्मत का फैसला करेंगे।

नई दिल्ली । बंगाल विधानसभा चुनाव में चौथे चरण का मतदान जारी है। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने लोगों से रिकॉर्ड मतदान की अपील की है। इस चरण में पांच जिलों हुगली, हावड़ा, दक्षिण 24 परगना, कूचबिहार और अलीपुरद्वार की 44 सीटों के लिए वोट डाले जा रहे हैं। कूचबहिार की 9, अलीपुरद्वार की पांच, दक्षिण 24 परगना की 11, हावड़ा की नौ और हुगली की 10 सीटों के लिए 373 प्रत्याशी मैदान में हैं। राज्य के 1.15 करोड़ मतदाता उनकी सियासी किस्मत का फैसला करेंगे।

Bengal Chunav Political Reactions Live Updates:

– गृह मंत्री अमित शाह ने बंगाल विधानसभा चुनाव में पहली बार मतदान करने वालों से भारी संख्या में बाहर आने और मतदान करने की अपील की है। शाह ने ट्वीट में कहा कि अपका वोट भ्रष्टाचार मुक्त सरकार, पश्चिम बंगाल की प्रगति और विकास सुनिश्चित करेगा।

– ममता दीदी और टीएमसी को पश्चिम बंगाल से हटाना सबसे बड़ी चुनौती है। अरूप बिस्वास (निर्वाचन क्षेत्र से टीएमसी उम्मीदवार) उनके सभी कार्यों में साथ रहे हैं। इसलिए यहां आतंक का माहौल बदलना एक चुनौती है: टॉलीगंज से भाजपा उम्मीदवार बाबुल सुप्रियो

– पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के चौथे चरण के मतदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मतदाताओं, खासकर युवाओं और महिलाओं से रिकॉर्ड संख्या में मतदान करने की अपील की।

– बेहला पूर्व से भाजपा उम्मीदवार पायल सरकार ने कहा कि मेरे निर्वाचन क्षेत्र में 57 फीसद मतदाता महिलाएं हैं और मैं उनके साथ खड़ी हूं… मैं लोगों से मतदान केंद्रों पर आने और वोट डालने की अपील करती हूं। सुरक्षा बल तैनात हैं। मुझे लगता है कि आज सब कुछ बहुत शांति से हो जाएगा।

चौथे चरण में कुल 15,940 पोलिंग बूथ हैं। इसमें केंद्रीय सुरक्षा बलों की कुल 793 कंपनियों की तैनाती की गई है। चौथे चरण में हुगली जिले की बहुचर्चित सिंगुर सीट भी शामिल है, जहां भूमि आंदोलन कर ममता बनर्जी बंगाल की सत्ता में आई थीं। वहीं, हुगली जिले की जंगीपाड़ा विधानसभा सीट के एक बूथ पर पुनर्मतदान हो रहा है। जंगीपाड़ा में तीसरे चरण में मतदान हुआ था। वहां के परमानंदपुर प्राथमिक विद्यालय के 88 नंबर बूथ में गड़बड़ी की शिकायत मिली थी, जिसपर गौर करते हुए चुनाव आयोग ने वहां फिर से मतदान कराने का निर्णय लिया।

 


Post navigation

Prev
Next
ओडिशा में राकेश टिकैत के साथ हुई बदसलूकी? किसान नेता ने पुलिस प्रशासन पर लगाए आरोप

ओडिशा में राकेश टिकैत के साथ हुई बदसलूकी? किसान नेता ने पुलिस प्रशासन पर लगाए आरोप

  • April 1, 2026
‘लोकसभा सीटों में 50% बढ़ोतरी दक्षिण भारत के लिए अन्यायपूर्ण’: कांग्रेस ने केंद्र के प्रस्तावित विधेयक पर जताई कड़ी आपत्ति

‘लोकसभा सीटों में 50% बढ़ोतरी दक्षिण भारत के लिए अन्यायपूर्ण’: कांग्रेस ने केंद्र के प्रस्तावित विधेयक पर जताई कड़ी आपत्ति

  • April 1, 2026
बीजू पटनायक पर दिए बयान के बाद निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, कहा- मेरी बातों से गलत अर्थ निकाला गया

बीजू पटनायक पर दिए बयान के बाद निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, कहा- मेरी बातों से गलत अर्थ निकाला गया

  • April 1, 2026
यूपी को वन ट्रिलियन इकोनॉमी बनाने के लिए CM योगी का बड़ा कदम, इस फैसले से बदलेगी तस्वीर!

यूपी को वन ट्रिलियन इकोनॉमी बनाने के लिए CM योगी का बड़ा कदम, इस फैसले से बदलेगी तस्वीर!

  • April 1, 2026
US की 18 कंपनियों को दहलाने की ईरान ने दी धमकी, गुस्से में लाल अमेरिका बोला- ‘पहले भी और अब भी…’

US की 18 कंपनियों को दहलाने की ईरान ने दी धमकी, गुस्से में लाल अमेरिका बोला- ‘पहले भी और अब भी…’

  • April 1, 2026
‘पहले लात खाएंगे, फिर टिकट की चाह में गुझिया खिलाएंगे’, आशु मलिक पर बरसे राजभर

‘पहले लात खाएंगे, फिर टिकट की चाह में गुझिया खिलाएंगे’, आशु मलिक पर बरसे राजभर

  • April 1, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • ‘ये प्यार इस बात की घोषणा…’, असम पहुंचते ही पीएम मोदी ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी April 1, 2026
  • ‘हमनें यूपी की बीमारी को दूर किया, अब बीमारू नहीं विकास करने वाला राज्य’, सीएम योगी का बड़ा बयान April 1, 2026
  • BCCI ने श्रेयस अय्यर पर लगाया लाखों का जुर्माना, जानें पंजाब किंग्स के कप्तान से क्या हुई गलती April 1, 2026
  • ओडिशा में राकेश टिकैत के साथ हुई बदसलूकी? किसान नेता ने पुलिस प्रशासन पर लगाए आरोप April 1, 2026
  • ‘लोकसभा सीटों में 50% बढ़ोतरी दक्षिण भारत के लिए अन्यायपूर्ण’: कांग्रेस ने केंद्र के प्रस्तावित विधेयक पर जताई कड़ी आपत्ति April 1, 2026
  • बीजू पटनायक पर दिए बयान के बाद निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, कहा- मेरी बातों से गलत अर्थ निकाला गया April 1, 2026
  • ‘इलेक्टोरल बॉण्ड का पैसा कब लौटाएगी BJP’ अखिलेश यादव ने FCRA बिल को लेकर सरकार पर उठाए सवाल April 1, 2026
  • PAN, फास्टैग और LPG के दाम से लेकर रेलवे टिकट तक… आज से क्या-क्या बदला? April 1, 2026
  • यूपी को वन ट्रिलियन इकोनॉमी बनाने के लिए CM योगी का बड़ा कदम, इस फैसले से बदलेगी तस्वीर! April 1, 2026
  • US की 18 कंपनियों को दहलाने की ईरान ने दी धमकी, गुस्से में लाल अमेरिका बोला- ‘पहले भी और अब भी…’ April 1, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez