• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

Bengal Chunav 2021 Voting LIVE: चौथे चरण के दौरान उपद्रव, EC ने शीतलकूची के बूथ 126 पर बंद कराया मतदान

  • April 10, 2021
Bengal Chunav 2021 Voting LIVE: चौथे चरण के दौरान उपद्रव, EC ने शीतलकूची के बूथ 126 पर बंद कराया मतदान
  • Bengal Chunav 2021 Voting LIVE बंगाल विधानसभा चुनाव के चौथे चरण में कई जगहों से हिंसा की खबर आ रही है। चौथे चरण में दोपहर 1.30 बजेतक 51.22 फीसद मतदान हुआ है। शीतलकूची विधानसभा क्षेत्र के बूथ 126 पर मतदान स्थगित।

कोलकाता ।  बंगाल विधानसभा चुनाव के चौथे चरण में कई जगहों से हिंसा की खबर आ रही है। कूचबिहार जिला के अंतर्गत शीतलकूची विधानसभा क्षेत्र में तनाव का माहोल बना हुआ है। यहां बूथ 126 पर भाजपा -तृणमूल समर्थकों के बीच हिंसक झड़प हुई। इस दौरान गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए। तृणमूल कांग्रेस आरोप लगा रही है कि ये गोलीबारी केंद्रीय बलों ने की। सीआरपीएफ ने इस आरोप को खारिज कर दिया। इस बीच चुनाव आयोग ने यहां मतदान स्थगित करने का आदेश दिया। आयोग ने विशेष पर्यवेक्षकों की अंतरिम रिपोर्ट के आधार पर यह आदेश दिया। आज शाम 5 बजे तक उनसे और मुख्य चुनाव अधिकारी से विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है। तृणमूल कांग्रेस का पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल आज कोलकाता में चुनाव आयोग से मिलने वाला है।

बता दें कि राज्य की पांच जिलों हावड़ा, दक्षिण 24 परगना, हुगली,कूचबिहार और अलीपुरद्वार की कुल 44 सीटों पर मतदान हो रहे हैं। चौथे चरण में कुल 15,940 पोलिंग बूथों पर मतदान हुआ। मतदान सुबह सात बजे से शाम साढ़े छह बजे तक होगा। चौथे चरण में कुल 373 प्रत्याशी मैदान में हैं और 1,15,81,022 मतदाता उनकी सियासी किस्मत का फैसला करेंगे। इनमें 58,82,514 पुरूष व 56,98,218 महिला मतदाता हैं। थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या 290 है।

LIVE Updates

– पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के चौथे चरण के दौरान टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और बीसीसीआइ के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने अपना वोट डाला।

– कूचबिहार में हुई घटना को लेकर CRPF ने साफ किया है कि कूचबिहार के सीतलकुची में बूथ संख्या-126 के बाहर ना तो CRPF की तैनाती थी और ना ही वो इस घटना में किसी तरह से शामिल है।

– पश्चिम बंगाल: भाजपा नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल आज कोलकाता में चुनाव आयोग से मुलाकात करेगा।

– शीतलकूची विधानसभा क्षेत्र के बूथ 126 पर हुई हिंसा को लेकर टीमएससी के आरोपों पर सीआरपीएफ का बयान सामने आया है। सीआरपीएफ के अनुसार इस बूथ पर उसका कोई जवान तैनात नहीं था और न ही किसी भी तरह से इस घटना में शामिल था।

– चुनाव आयोग के अनुसार पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के चौथे चरण में दोपहर 1.30 बजेतक 51.22 फीसद मतदान हुआ है।

– चुनाव आयोग ने कूचबिहार जिला के अंतर्गत शीतलकूची विधानसभा क्षेत्र के बूथ 126 पर मतदान स्थगित करने का आदेश दिया। आयोग ने विशेष पर्यवेक्षकों की अंतरिम रिपोर्ट के आधार पर यह आदेश दिया है। आज शाम 5 बजे तक उनसे और मुख्य चुनाव अधिकारी से विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है।

– पश्चिम बंगाल: तृणमूल कांग्रेस का पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल आज कोलकाता में चुनाव आयोग से मिलेगा।

– कूचबिहार जिला के अंतर्गत शीतलकूची विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 126 पर मतदान रोक दिया गया है।  सुबह साढ़े दस बजे भाजपा -तृणमूल समर्थकों के बीच हिंसक झड़प हुई। इसे देखते हुए केंद्रीय वाहिनी ने भीड़ पर लाठीचार्ज किया। आरोप है कि केंद्रीय वाहिनी की गोली से चार तृणमूल समर्थक की घटनास्थल पर मौत हो गई। इलाके में तनाव का माहौल है।

– बंगाल विधानसभा चुनाव के चौथे चरण में हिंसा के बीच सुबह 11 बजे तक 33.98 फीसद मतदान हुआ। अलीपुरद्वार जिले में 38.69 फीसद,  कूचबिहार जिले में 34.04 फीसद, हुगली जिले में 36.63 फीसद, हावड़ा जिले में 33.81 फीसद और दक्षिण 24 परगना जिले में 30.01 फीसद वोट पड़े। इन पांच जिलों की 44 सीटों के लिए मतदान चल रहा है।

लॉकेट चटर्जी की गाड़ी पर हमला

हुगली से भाजपा सांसद व चुंचुरा से पार्टी प्रत्याशी लॉकेट चटर्जी की गाड़ी पर हमला किया गया है। लॉकेट का आरोप है कि उनकी गाड़ी पर सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के गुंडों ने पथराव किया। इसमें उनकी गाड़ी का शीशा टूट गया है। मीडिया की गाड़ियों पर भी हमले की खबर है। लॉकेट चटर्जी ने कहा कि गाड़ी को तोड़ा, मुझे मारने की कोशिश की। मैंने इसकी शिकायत चुनाव आयोग से की है। पुलिस ने कुछ नहीं किया। पुलिस को सब मालूम है।

– बंगाल विधानसभा चुनाव के चौथे चरण में हिंसा के बीच सुबह 10 बजे तक 15.85 फीसद मतदान हुआ। अलीपुरद्वार जिले में 17.98 फीसद,  कूचबिहार जिले में 15.18 फीसद, हुगली जिले में 17.04 फीसद, हावड़ा जिले में 17.77 फीसद और दक्षिण 24 परगना जिले में 13.15 फीसद वोट पड़े।

– जादवपुर विधानसभा केंद्र के गांगुलीबगान इलाके के एक बूथ में माकपा के पोलिंग एजेंट की आंखों में मिर्च पाउडर फेंका गया। आरोप तृणमूल कांग्रेस पर लगा है।

– आरोप है कि कूचबिहार जिले के दिनहाटा के भेटागुड़ी इलाके में तृणमूल कांग्रेस के पोलिंग एजेंट के भतीजे का अपहरण कर उसे मारा-पीटा गया।

– चुनाव आयोग के अनुसार पश्चिम बंगाल के चौथे चरण में सुबह साढ़े 9 बजे तक 15.37 फीसद मतदान हुआ है।

– कूचबिहार जिले की दिनहाटा विधानसभा सीट के भेटागुड़ी  इलाके में मतदाताओं को डराने-धमकाने का आरोप भाजपा पर लगा है। मतदाताओं ने इसके खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने केंद्रीय बलों पर निष्क्रिय रहने का भी आरोप लगाया है तृणमूल कांग्रेस के पोलिंग एजेंट को मारने-पीटने और उसकी मोटरसाइकिल में आग लगा देने की भी घटना सामने आई है।

– कूचबिहार में बवाल की खबर है। कूचबिहार के सीतलकूची में मतदान के लिए लाइन में लगे 18 वर्ष के एक युवक आनंद बर्मन की गोली लगने से मौत। जानकारी के अनुसार मृतक के स्वजनों ने तृणमूल पर हत्या का आरोप  लगाया है। स्वजन ने कहा आनंद भाजपा समर्थक था।

– कूचबिहार में नताबरी निर्वाचन क्षेत्र से टीएमसी उम्मीदवार रवीन्द्र नाथ घोष आज सुबह हेलमेट पहने हुए दिखाई दिए। उन्होंने कहा कि वे किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए हेल्मेट पहने हुए हैं।

– कोलकाता के टॉलीगंज से भाजपा उम्मीदवार बाबुल सुप्रियो गांधी कॉलोनी भारती बालिका विद्यालय पहुंचे, जहां पार्टी के पोलिंग एजेंट को एंट्री नहीं दी जा रही थी। उन्होंने कहा कि उनके पास आईडी है, लेकिन पीठासीन अधिकारी द्वारा एंट्री की अनुमति नहीं दी जा रही है। हमने वेबसाइट से उनका विवरण दिखाया। उन्हें अभी अनुमति दी गई है। मतदान में सब कुछ ठीक चल रहा है,कोई गड़बड़ी नहीं है। हमने टीएमसी को भी वेबसाइट से फोटो लेकर दिखाया कि सब कुछ ठीक है। यहां से दीदी और टीएमसी को हटाना हमारी चुनौती है।

-तृणमूल कांग्रेस ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर आरोप लगाया है कि सीतलकुची, नटबरी, तुफानगंज और दिनहाटा के कई बूथों पर भाजपा के गुंडे हंगामा कर रहे हैं। उनका आरोप है कि वे टीएमसी के एजेंटों को बूथ में प्रवेश करने से रोक रहे हैं। पार्टी ने आयोग से कार्रवाई की मांग की है।

– पश्चिम बंगाल: विधानसभा चुनाव के चौथे चरण के मतदान में आज 44 सीटों पर मतदान हो रहे हैं। दिनहाटा के कूच बिहार में मतदान करने के लिए बड़ी संख्या में लोग मतदान केंद्र पहुंचे।

– पश्चिम बंगाल: दक्षिण-24 परगना में विधानसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए मतदान चल रहा है।

इन सीटों पर मतदान

  • कूचबिहार की नौ सीटों पर मतदान-  मेकलीगंज (सुरक्षित), माथाभांगा (सुरक्षित), कूचबिहार उत्तर (सुरक्षित), कूचबिहार दक्षिण, शीतलकूची (सुरक्षित), सिताई (सुरक्षित), दिनहाटा, नाटाबाड़ी व तूफानगंज।
  • अलीपुरद्वार की पांच सीटों पर मतदान- कुमारग्राम (सुरक्षित), कालचीनी (सुरक्षित), अलीपुरदुआर, फालाकाटा (सुरक्षित) व मदारीहाट (सुरक्षित)।
  • दक्षिण 24 परगना की 11 सीटों पर मतदान-  मटियाब्रुज, बेहला पूर्व, बेहला पश्चिम, बजबज, महेशतल्ला, टॉलीगंज, सोनारपुर उत्तर, जादवपुर, कसबा, भांगड़ व सोनारपुर दक्षिण।
  • हावड़ा की नौ सीटों पर मतदान- उलबेरिया पूर्व, पांचला, संकराइल (सुरक्षित), हावड़ा दक्षिण, हावड़ा मध्य, हावड़ा उत्तर, शिवपुर, बाली व डोमजूड़।
  • हुगली की 10 सीटों पर मतदान- सिंगुर, चंडीतल्ला, सप्तग्राम, पांडुआ, बालागढ़ (सुरक्षित), चुंचुड़ा, चंदननगर, श्रीरामपुर, उत्तरपाड़ा व चांपदानी।

जंगीपाड़ा विस सीट के एक बूथ पर पुनर्मतदान 

हुगली जिले की जंगीपाड़ा सीट के एक बूथ पर  पुनर्मतदान होगा। यहां तीसरे चरण में मतदान हुआ था। इस दौरान परमानंदपुर प्राथमिक विद्यालय के 88 नंबर बूथ में गड़बड़ी की शिकायत मिली थी। इसके बाद चुनाव आयोग ने वहां फिर से मतदान कराने का निर्णय लिया था।

चौथे चरण में पायल, लवली, श्रावंती, यश समेत कई फिल्मी सितारों की किस्मत दांव पर

बंगाल विधानसभा चुनाव में इस बार सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और भाजपा दोनों ही दलों ने बड़ी संख्या में सेलिब्रिटी को चुनावी मैदान में उतारा है। चौथे चरण में शनिवार को 44 सीटों पर होने वाले मतदान में इनमें से कई फिल्मी सितारों व सेलिब्रिटी की किस्मत दांव पर लगी है। इसमें तीन मशहूर बांग्ला फिल्म अभिनेत्रियों के साथ दो अभिनेता व एक पूर्व भारतीय क्रिकेटर भी मैदान में हैं, जिनके सियासी भाग्य का फैसला होगा। इन सभी ने हाल में अपनी राजनीतिक पारी शुरू की है। इसके अलावा इस चरण में केंद्रीय मंत्री व गायक बाबुल सुप्रियो समेत तृणमूल सरकार के छह हेवीवेट मंत्रियों व कई और कद्दावर नेताओं के किस्मत का भी फैसला होना है।

इसी चरण में सबसे ज्यादा सेलिब्रिटी हैं मैदान में 

इस चरण में सबसे ज्यादा सेलिब्रिटी मैदान में हैं। कोलकाता के बेहला पूर्व सीट से भाजपा की ओर से अभिनेत्री पायल सरकार, बेहला पश्चिम से अभिनेत्री श्रावंती चटर्जी, हुगली के चंडीतल्ला सीट से अभिनेता यश दासगुप्ता जबकि तृणमूल की ओर से सोनारपुर दक्षिण सीट से अभिनेत्री लवली मोइत्रा मैदान में हैं। हुगली के उत्तरपाड़ा सीट पर तृणमूल की ओर से बांग्ला अभिनेता कांचन मलिक मैदान में हैं। हुगली के उत्तरपाड़ा सीट पर तृणमूल की ओर से बांग्ला अभिनेता कांचन मलिक मैदान में हैं।

हावड़ा के शिवपुर से लड़ रहे हैं पूर्व क्रिकेटर

हावड़ा के शिवपुर सीट से तृणमूल के टिकट पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर मनोज तिवारी मैदान में हैं। इसके अलावा पूर्व अभिनेत्री व हुगली से भाजपा सांसद लॉकेट चटर्जी अपने संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत चुंचुड़ा सीट से मैदान में हैं। इसी तरह हुगली के चंदननगर सीट से राज्य के मंत्री व गायक इंद्रनील सेन, कोलकाता के कसबा सीट से मंत्री जावेद खान, हुगली के सप्तग्राम सीट से मंत्री तपन दासगुप्ता एवं हावड़ा मध्य सीट से मंत्री अरूप राय की किस्मत भी दांव पर है।

तृणमूल छोड़ने वाले पूर्व मंत्रियों के भाग्य का भी होगा फैसला 

इस चरण में हुगली के सिंगुर व हावड़ा के डोमजूर सीट पर भी सभी की नजरें हैं। सिंगुर से पूर्व मंत्री व हाल में तृणमूल छोड़ने वाले वरिष्ठ विधायक रवींद्र नाथ भट्टाचार्य (90) एवं डोमजूर से पूर्व मंत्री राजीब बनर्जी भाजपा के टिकट पर मैदान में हैं। यहां इस बार जोर आजमाइश है। इसके अलावा हुगली के चांपदानी सीट से विधानसभा में विपक्ष के नेता व वरिष्ठ कांग्रेस नेता अब्दुल मन्नान की किस्मत का भी फैसला होना है।

 


Post navigation

Prev
Next
ओडिशा में राकेश टिकैत के साथ हुई बदसलूकी? किसान नेता ने पुलिस प्रशासन पर लगाए आरोप

ओडिशा में राकेश टिकैत के साथ हुई बदसलूकी? किसान नेता ने पुलिस प्रशासन पर लगाए आरोप

  • April 1, 2026
‘लोकसभा सीटों में 50% बढ़ोतरी दक्षिण भारत के लिए अन्यायपूर्ण’: कांग्रेस ने केंद्र के प्रस्तावित विधेयक पर जताई कड़ी आपत्ति

‘लोकसभा सीटों में 50% बढ़ोतरी दक्षिण भारत के लिए अन्यायपूर्ण’: कांग्रेस ने केंद्र के प्रस्तावित विधेयक पर जताई कड़ी आपत्ति

  • April 1, 2026
बीजू पटनायक पर दिए बयान के बाद निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, कहा- मेरी बातों से गलत अर्थ निकाला गया

बीजू पटनायक पर दिए बयान के बाद निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, कहा- मेरी बातों से गलत अर्थ निकाला गया

  • April 1, 2026
यूपी को वन ट्रिलियन इकोनॉमी बनाने के लिए CM योगी का बड़ा कदम, इस फैसले से बदलेगी तस्वीर!

यूपी को वन ट्रिलियन इकोनॉमी बनाने के लिए CM योगी का बड़ा कदम, इस फैसले से बदलेगी तस्वीर!

  • April 1, 2026
US की 18 कंपनियों को दहलाने की ईरान ने दी धमकी, गुस्से में लाल अमेरिका बोला- ‘पहले भी और अब भी…’

US की 18 कंपनियों को दहलाने की ईरान ने दी धमकी, गुस्से में लाल अमेरिका बोला- ‘पहले भी और अब भी…’

  • April 1, 2026
‘पहले लात खाएंगे, फिर टिकट की चाह में गुझिया खिलाएंगे’, आशु मलिक पर बरसे राजभर

‘पहले लात खाएंगे, फिर टिकट की चाह में गुझिया खिलाएंगे’, आशु मलिक पर बरसे राजभर

  • April 1, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • ‘ये प्यार इस बात की घोषणा…’, असम पहुंचते ही पीएम मोदी ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी April 1, 2026
  • ‘हमनें यूपी की बीमारी को दूर किया, अब बीमारू नहीं विकास करने वाला राज्य’, सीएम योगी का बड़ा बयान April 1, 2026
  • BCCI ने श्रेयस अय्यर पर लगाया लाखों का जुर्माना, जानें पंजाब किंग्स के कप्तान से क्या हुई गलती April 1, 2026
  • ओडिशा में राकेश टिकैत के साथ हुई बदसलूकी? किसान नेता ने पुलिस प्रशासन पर लगाए आरोप April 1, 2026
  • ‘लोकसभा सीटों में 50% बढ़ोतरी दक्षिण भारत के लिए अन्यायपूर्ण’: कांग्रेस ने केंद्र के प्रस्तावित विधेयक पर जताई कड़ी आपत्ति April 1, 2026
  • बीजू पटनायक पर दिए बयान के बाद निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, कहा- मेरी बातों से गलत अर्थ निकाला गया April 1, 2026
  • ‘इलेक्टोरल बॉण्ड का पैसा कब लौटाएगी BJP’ अखिलेश यादव ने FCRA बिल को लेकर सरकार पर उठाए सवाल April 1, 2026
  • PAN, फास्टैग और LPG के दाम से लेकर रेलवे टिकट तक… आज से क्या-क्या बदला? April 1, 2026
  • यूपी को वन ट्रिलियन इकोनॉमी बनाने के लिए CM योगी का बड़ा कदम, इस फैसले से बदलेगी तस्वीर! April 1, 2026
  • US की 18 कंपनियों को दहलाने की ईरान ने दी धमकी, गुस्से में लाल अमेरिका बोला- ‘पहले भी और अब भी…’ April 1, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez