• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

Bengal Chunav 2021 Voting LIVE: छठे चरण का मतदान जारी, उत्तर 24 परगना में भाजपा नेता व परिवार पर हमला

  • April 22, 2021
Bengal Chunav 2021 Voting LIVE: छठे चरण का मतदान जारी, उत्तर 24 परगना में भाजपा नेता व परिवार पर हमला
  • Bengal Chunav 2021 Voting LIVE बंगाल विधानसभा चुनाव के छठे चरण का मतदान जारी है। इस दौरान सूबे के चार जिलों की 43 विधानसभा सीटों के लिए वोट पड़ रहे हैं। इस दौरान करीब 1.03 करोड़ मतदाता 306 प्रत्याशियों की सियासी किस्मत का फैसला करेंगे।

कोलकाता । कोरोना संक्रमण के कहर के बीच बंगाल विधानसभा चुनाव के छठे चरण का मतदान जारी है। इस दौरान कई जगहों से हिंसा की खबर सामने आ रही है। उत्तर 24 परगना  में भाजपा नेता और उसके परिवार पर हमले की खबर है। वहीं बैरकपुर नगरपालिका इलाके में भाजपा के बूथ कैंप में तोड़फोड़ की खबर है। बता दें कि सूबे के चार जिलों की 43 विधानसभा सीटों के लिए वोट पड़ रहे हैं। ये जिले उत्तर 24 परगना,उत्तर 24 परगना, उत्तर दिनाजपुर, नदिया और पूर्व ब‌र्द्धमान हैं। इस दौरान करीब 1.03 करोड़ मतदाता 306 प्रत्याशियों की सियासी किस्मत का फैसला करेंगे। केंद्रीय बलों की 1,071 कंपनियां तैनात हैं। कुल 14,480 पोलिंग बूथों पर मतदान चल रहा है। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सभी मतदान केंद्रों पर स्वास्थ्य संबंधी दिशानिर्देशों का पालन किया जा रहा है।

LIVE UPDATES

उत्तर 24 परगना  में भाजपा नेता और उसके परिवार पर हमला

छठे चरण के मतदान के दौरान भी हिंसा जारी है। कई जगहों से हिंसा की खबर आ रही है। उत्तर 24 परगना के बीजपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत हालीशहर नगरपालिका के 12 नंबर वार्ड के एक भाजपा नेता, उसकी मां और पत्नी पर हमले की खबर है। घायल भाजपा नेता का नाम नितय राय बताया जा रहा है। भाजपा का आरोप है कि 12 नंबर वार्ड के कोना कॉलोनी में तृणमूल समर्थित लोगों ने उसके घर पर जाकर हमला किया और उसकी मां और पत्नी की भी पिटाई की। हालांकि तृणमूल ने आरोपों से इन्कार किया है। वहीं बैरकपुर नगरपालिका इलाके में भाजपा के बूथ कैंप में तोड़फोड़ की गई है। भाजपा ने इसे लेकर तृणमूल पर आरोप लगाया है, जबकि टीएमसी ने इससे इन्कार किया है।

उत्तर दिनाजपुर के चोपड़ा विधानसभा क्षेत्र में देर रात गोलीबारी, दहशत का माहौल

उत्तर दिनाजपुर के चोपड़ा विधानसभा क्षेत्र के चुटियाखोर ग्राम पंचायत के खुनिया नागपारा इलाके में गत रात गोलीबारी की खबर है। इस घटना के बाद यहां दहशत का माहौल है।  मतदाता वोट देने से डर रहे हैं। तृणमूल कांग्रेस पर आरोप लग रहा है। इलाके के निवासियों के शिकायत के अनुसार कुछ बदमाश रात में इलाके में घुस आए और गोलीबारी की। इलाके के निवासियों को डर था कि अगर वे वोट देने गए तो बूथ पर कोई बड़ी अप्रिय घटना होगी, इसलिए वे वोट करने नहीं गए हैं । पुलिस और चुनाव आयोग ने सभी से मतदान करने की अपील की है और मतदाताओं को आश्वासन दिया है कि ऐसी कोई घटना नहीं होगी।

–  चुनाव आयोग के अनुसार बंगाल विधानसभा चुनाव के छठे चरण में सुबह 10.30 बजेतक 17.25 फीसद मतदान हुआ है।

– चुनाव आयोग के अनुसार बंगाल विधानसभा चुनाव के छठे चरण में सुबह 9.30 बजेतक 17.19 फीसद मतदान। नदिया में 18.21, उत्तर 24 परगना में 14.87, पूर्व बर्द्धमान में 18.92 एवं उत्तर दिनाजपुर में 18.85 फीसद मतदान हुआ।

– पश्चिम बंगालः भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकुल रॉय ने विधानसभा चुनाव के छठे चरण में कांचरापाडा में मतदान किया।

– पश्चिम बंगालः विधानसभा चुनाव के छठे चरण में रायगंज में मतदान चल रहे हैं। विधानसभा चुनाव के छठे चरण में आज 43 सीटों पर मतदान हो रहे हैं।

– पश्चिम बंगाल भाजपा उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह ने विधानसभा चुनाव के छठे चरण में बैरकपुर में मतदान किया।

– पश्चिम बंगालः विधानसभा चुनाव के छठे चरण के लिए मतदान शुरू हुए। आज विधानसभा की 43 सीटों पर मतदान हो रहे हैं। तस्वीरें बैरकपुर से।

– पश्चिम बंगाल: विधानसभा चुनाव के 6वें चरण के लिए मतदान शुरू हो गए हैं। उत्तर दिनाजपुर के इस्लामपुर में मतदान केंद्र संख्या 133 पर लोग अपनी बारी का इंतजार करते हुए।

छठे चरण में 66 करोड़पति प्रत्याशी

बंगाल चुनाव के छठे चरण में 66 करोड़पति प्रत्याशी हैं। इनमें तृणमूल के 28, भाजपा के 19, कांग्रेस के दो और माकपा के चार प्रत्याशी शामिल हैं। छठे चरण के प्रत्याशियों की औसत संपत्ति 94.83 लाख रुपये है। 306 प्रत्याशियों में से 87 के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें से 71 के खिलाफ बेहद गंभीर आपराधिक मामले हैं। इनमें माकपा के 14, भाजपा के 25, तृणमूल कांग्रेस के 24 और कांग्रेस के पांच प्रत्याशी शामिल हैं।

प्रमुख प्रत्याशी

  • भाजपा- मुकुल राय।
  • तृणमूल कांग्रेस- ज्योतिप्रिय मल्लिक, उज्जवल विश्वास, स्वपन देबनाथ और अभिनेत्री कौशिनी मुखर्जी।
  • माकपा-तन्मय भट्टाचार्य।
  • कांग्रेस- मोहित सेनगुप्ता

 किस जिले में कितनी सीटों पर मतदान 

  •  उत्तर 24 परगना- 17 सीट।
  •  उत्तर दिनाजपुर –9 सीट।
  •  नदिया-9 सीट।
  •  ब‌र्द्धमान- 8 सीट।

आठ चरण में मतदान और दो मई को नतीजे

बता दें कि बंगाल में 294 सीटों पर  आठ चरणों में विधानसभा चुनाव होने हैं। पहले चरण का मतदान 27 मार्च, दूसरे चरण का मतदान एक अप्रैल, तीसरे चरण का मतदान छह अप्रैल, चौथे चरण का मतदान 10 अप्रैल, पांचवें चरण का मतदान 17 अप्रैल को हुआ। छठे चरण का मतदान 22 अप्रैल, सातवें चरण का मतदान 26 अप्रैल और आठवें चरण का मतदान 29 अप्रैल को होगा। दो मई को नतीजे आएंगे।

 


Post navigation

Prev
Next
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के समर्थन में उतरे अखिलेश यादव, बीजेपी पर लगाया गंभीर आरोप

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के समर्थन में उतरे अखिलेश यादव, बीजेपी पर लगाया गंभीर आरोप

  • February 23, 2026
उमेश पाल हत्याकांड: पुलिस ने गुड्डू मुस्लिम समेत 3 आरोपियों के खिलाफ उठाया कदम, दर्ज की FIR

उमेश पाल हत्याकांड: पुलिस ने गुड्डू मुस्लिम समेत 3 आरोपियों के खिलाफ उठाया कदम, दर्ज की FIR

  • February 23, 2026
सिंगापुर में CM योगी ने कहा- “यूपी में ना कर्फ्यू और ना दंगा, अब सब चंगा है”, ब्रह्मोस मिसाइल की भी तारीफ की

सिंगापुर में CM योगी ने कहा- “यूपी में ना कर्फ्यू और ना दंगा, अब सब चंगा है”, ब्रह्मोस मिसाइल की भी तारीफ की

  • February 23, 2026
मोहन भागवत बोले- भारत अब नहीं बंटेगा, जनसंख्या और UCC पर दिए अहम विचार

मोहन भागवत बोले- भारत अब नहीं बंटेगा, जनसंख्या और UCC पर दिए अहम विचार

  • February 23, 2026
‘खानदानी बीमारी का इलाज…’, AI समिट में कांग्रेस के शर्टलैस प्रदर्शन पर भड़की BJP, नेहरू का भी किया जिक्र

‘खानदानी बीमारी का इलाज…’, AI समिट में कांग्रेस के शर्टलैस प्रदर्शन पर भड़की BJP, नेहरू का भी किया जिक्र

  • February 23, 2026
INDIA गठबंधन के नेतृत्व पर CM उमर अब्दुल्ला का बड़ा बयान, ‘राहुल गांधी ने बीजेपी का मुकाबला…’

INDIA गठबंधन के नेतृत्व पर CM उमर अब्दुल्ला का बड़ा बयान, ‘राहुल गांधी ने बीजेपी का मुकाबला…’

  • February 23, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के समर्थन में उतरे अखिलेश यादव, बीजेपी पर लगाया गंभीर आरोप February 23, 2026
  • ई-कॉमर्स के अनियंत्रित विस्तार पर व्यापार मंडल ने जताई चिंता February 23, 2026
  • भाकियू टिकैत की मासिक पंचायत किसानों की समस्याओं पर किया गया विचार विमर्श February 23, 2026
  • महाराज सिंह कॉलेज में सेमिनार का आयोजन February 23, 2026
  • 28 फरवरी तक हर हाल में पूरा करें पुल पहुंच मार्ग: नगरायुक्त February 23, 2026
  • अंसारी रोड पर 50 दुकानों से हटाया अतिक्रमण February 23, 2026
  • कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग द्वारा चार दिवसीय “आईसीटी आईबीएम स्किल्स बिल्ड ट्रेनिंग सर्टिफिकेट प्रोग्राम” का आयोजन February 23, 2026
  • जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली बीएलओ की बैठक February 23, 2026
  • उमेश पाल हत्याकांड: पुलिस ने गुड्डू मुस्लिम समेत 3 आरोपियों के खिलाफ उठाया कदम, दर्ज की FIR February 23, 2026
  • सिंगापुर में CM योगी ने कहा- “यूपी में ना कर्फ्यू और ना दंगा, अब सब चंगा है”, ब्रह्मोस मिसाइल की भी तारीफ की February 23, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez