• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

Bengal Chunav 2021 Voting LIVE: छठे चरण का मतदान जारी, अबतक 17.19 फीसद मतदान

  • April 22, 2021
Bengal Chunav 2021 Voting LIVE: छठे चरण का मतदान जारी, अबतक 17.19 फीसद मतदान
West Bengal Election 2021 Voting
  • Bengal Chunav 2021 Voting LIVE बंगाल विधानसभा चुनाव के छठे चरण का मतदान शुरू हो गया है। इस दौरान सूबे के चार जिलों की 43 विधानसभा सीटों के लिए वोट पड़ रहे हैं। इस दौरान करीब 1.03 करोड़ मतदाता 306 प्रत्याशियों की सियासी किस्मत का फैसला करेंगे।

कोलकाता । कोरोना संक्रमण के कहर के बीच बंगाल विधानसभा चुनाव के छठे चरण का मतदान जारी है। इस दौरान सूबे के चार जिलों की 43 विधानसभा सीटों के लिए वोट पड़ रहे हैं। ये जिले उत्तर 24 परगना,उत्तर 24 परगना, उत्तर दिनाजपुर, नदिया और पूर्व ब‌र्द्धमान हैं। इस दौरान करीब 1.03 करोड़ मतदाता 306 प्रत्याशियों की सियासी किस्मत का फैसला करेंगे। केंद्रीय बलों की 1,071 कंपनियां तैनात हैं। कुल 14,480 पोलिंग बूथों पर मतदान चल रहा है।

LIVE Updates

– चुनाव आयोग के अनुसार बंगाल विधानसभा चुनाव के छठे चरण में सुबह 9.30 बजेतक 17.19 फीसद मतदान।

– पश्चिम बंगालः भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकुल रॉय ने विधानसभा चुनाव के छठे चरण में कांचरापाडा में मतदान किया।

– पश्चिम बंगालः विधानसभा चुनाव के छठे चरण में रायगंज में मतदान चल रहे हैं। विधानसभा चुनाव के छठे चरण में आज 43 सीटों पर मतदान हो रहे हैं।

– पश्चिम बंगाल भाजपा उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह ने विधानसभा चुनाव के छठे चरण में बैरकपुर में मतदान किया।

– पश्चिम बंगालः विधानसभा चुनाव के छठे चरण के लिए मतदान शुरू हुए। आज विधानसभा की 43 सीटों पर मतदान हो रहे हैं। तस्वीरें बैरकपुर से।

– पश्चिम बंगाल: विधानसभा चुनाव के 6वें चरण के लिए मतदान शुरू हो गए हैं। उत्तर दिनाजपुर के इस्लामपुर में मतदान केंद्र संख्या 133 पर लोग अपनी बारी का इंतजार करते हुए।

छठे चरण में 66 करोड़पति प्रत्याशी

बंगाल चुनाव के छठे चरण में 66 करोड़पति प्रत्याशी हैं। इनमें तृणमूल के 28, भाजपा के 19, कांग्रेस के दो और माकपा के चार प्रत्याशी शामिल हैं। छठे चरण के प्रत्याशियों की औसत संपत्ति 94.83 लाख रुपये है। 306 प्रत्याशियों में से 87 के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें से 71 के खिलाफ बेहद गंभीर आपराधिक मामले हैं। इनमें माकपा के 14, भाजपा के 25, तृणमूल कांग्रेस के 24 और कांग्रेस के पांच प्रत्याशी शामिल हैं।

प्रमुख प्रत्याशी

  • भाजपा- मुकुल राय।
  • तृणमूल कांग्रेस- ज्योतिप्रिय मल्लिक, उज्जवल विश्वास, स्वपन देबनाथ और अभिनेत्री कौशिनी मुखर्जी।
  • माकपा-तन्मय भट्टाचार्य।
  • कांग्रेस- मोहित सेनगुप्ता

 किस जिले में कितनी सीटों पर मतदान 

  •  उत्तर 24 परगना- 17 सीट।
  •  उत्तर दिनाजपुर –9 सीट।
  •  नदिया-9 सीट।
  •  ब‌र्द्धमान- 8 सीट।

आठ चरण में मतदान और दो मई को नतीजे

बता दें कि बंगाल में 294 सीटों पर  आठ चरणों में विधानसभा चुनाव होने हैं। पहले चरण का मतदान 27 मार्च, दूसरे चरण का मतदान एक अप्रैल, तीसरे चरण का मतदान छह अप्रैल, चौथे चरण का मतदान 10 अप्रैल, पांचवें चरण का मतदान 17 अप्रैल को हुआ। छठे चरण का मतदान 22 अप्रैल, सातवें चरण का मतदान 26 अप्रैल और आठवें चरण का मतदान 29 अप्रैल को होगा। दो मई को नतीजे आएंगे।

 


Post navigation

Prev
Next
फांसी घर विवाद: 6 मार्च को उपस्थित होंगे अरविंद केजरीवाल, कार्यवाही की Live स्ट्रीमिंग की मांग

फांसी घर विवाद: 6 मार्च को उपस्थित होंगे अरविंद केजरीवाल, कार्यवाही की Live स्ट्रीमिंग की मांग

  • March 3, 2026
खाड़ी देशों में छिड़ी जंग के बीच एक्शन में दिखे PM मोदी, ओमान-कुवैत के नेताओं से की बात, जानिए क्या हुई चर्चा

खाड़ी देशों में छिड़ी जंग के बीच एक्शन में दिखे PM मोदी, ओमान-कुवैत के नेताओं से की बात, जानिए क्या हुई चर्चा

  • March 3, 2026
दिल्ली पुलिस में भारी फेरबदल, 70 अधिकारियों के तबादले, IPS आनंद मोहन को डीजी जेल बनाया गया

दिल्ली पुलिस में भारी फेरबदल, 70 अधिकारियों के तबादले, IPS आनंद मोहन को डीजी जेल बनाया गया

  • March 3, 2026
हरिद्वार में अमित शाह के दौरे की तैयारी तेज, सीएम धामी ने खुद बैरागी कैंप पहुंचकर लिया जायजा

हरिद्वार में अमित शाह के दौरे की तैयारी तेज, सीएम धामी ने खुद बैरागी कैंप पहुंचकर लिया जायजा

  • March 3, 2026
खामेनेई के प्रतिनिधि से इमरान मसूद ने की मुलाकात, बोले- दुश्मन की मौत पर भी बोलते हैं, ईरान तो हमारा दोस्त

खामेनेई के प्रतिनिधि से इमरान मसूद ने की मुलाकात, बोले- दुश्मन की मौत पर भी बोलते हैं, ईरान तो हमारा दोस्त

  • March 3, 2026
तेहरान के ट्रैफिक कैमरे बने खामेनेई और टॉप के अधिकारियों की मौत की वजह, रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

तेहरान के ट्रैफिक कैमरे बने खामेनेई और टॉप के अधिकारियों की मौत की वजह, रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

  • March 3, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • मंडलायुक्त डॉ. रूपेश कुमार व जिलाधिकारी मनीष बंसल ने दी होली की शुभकामनाएं, सुरक्षित व सौहार्दपूर्ण उत्सव मनाने की अपील March 3, 2026
  • इंडियन मेडिकल एसोसिएशन सहारनपुर शाखा का रंगारंग होली मिलन समारोह संपन्न March 3, 2026
  • सहारनपुर की फाल्गुनी भारद्वाज ने रचा इतिहास, व्हील आॅफ फाॅरचून में जीते कई इनाम’ March 3, 2026
  • रिजर्व पुलिस लाइन, सहारनपुर में हर्षोल्लास के साथ होलिका दहन, जनपद में चाक-चैबंद सुरक्षा व्यवस्था March 3, 2026
  • पुलिस ने एक महिला समेत गिरफ्तार किए एटीएम में चोरी का प्रयास करने वाले चार आरोपी March 3, 2026
  • फांसी घर विवाद: 6 मार्च को उपस्थित होंगे अरविंद केजरीवाल, कार्यवाही की Live स्ट्रीमिंग की मांग March 3, 2026
  • खाड़ी देशों में छिड़ी जंग के बीच एक्शन में दिखे PM मोदी, ओमान-कुवैत के नेताओं से की बात, जानिए क्या हुई चर्चा March 3, 2026
  • दिल्ली पुलिस में भारी फेरबदल, 70 अधिकारियों के तबादले, IPS आनंद मोहन को डीजी जेल बनाया गया March 3, 2026
  • हरिद्वार में अमित शाह के दौरे की तैयारी तेज, सीएम धामी ने खुद बैरागी कैंप पहुंचकर लिया जायजा March 3, 2026
  • PM Modi अब तो बोलिए! खामेनेई की मौत पर राहुल गांधी का सवाल- क्या हत्या का समर्थन करते हैं? March 3, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez