Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Ad

Bengal Chunav 2021 Voting LIVE: छठे चरण का मतदान आज, चार जिलों की 43 सीटों पर पड़ेंगे वोट

  • April 22, 2021
Bengal Chunav 2021 Voting LIVE: छठे चरण का मतदान आज, चार जिलों की 43 सीटों पर पड़ेंगे वोट
West Bengal Election 2021 Voting
  • Bengal Chunav 2021 Voting LIVE कोरोना संक्रमण के कहर के बीच बंगाल विधानसभा चुनाव के छठे चरण का मतदान होगा। इस दौरान सूबे के चार जिलों की 43 विधानसभा सीटों के लिए वोट पड़ेंगे। इस दौरान करीब 1.03 करोड़ मतदाता 306 प्रत्याशियों की सियासी किस्मत का फैसला करेंगे।

कोलकाता । कोरोना संक्रमण के कहर के बीच बंगाल विधानसभा चुनाव के छठे चरण का मतदान होगा। इस दौरान सूबे के चार जिलों की 43 विधानसभा सीटों के लिए वोट पड़ेंगे। ये जिले उत्तर 24 परगना,उत्तर 24 परगना, उत्तर दिनाजपुर, नदिया और पूर्व ब‌र्द्धमान हैं। इस दौरान करीब 1.03 करोड़ मतदाता 306 प्रत्याशियों की सियासी किस्मत का फैसला करेंगे। केंद्रीय बलों की 1,071 कंपनियां तैनात हैं।

छठे चरण में 66 करोड़पति प्रत्याशी

बंगाल चुनाव के छठे चरण में 66 करोड़पति प्रत्याशी हैं। इनमें तृणमूल के 28, भाजपा के 19, कांग्रेस के दो और माकपा के चार प्रत्याशी शामिल हैं। छठे चरण के प्रत्याशियों की औसत संपत्ति 94.83 लाख रुपये है। 306 प्रत्याशियों में से 87 के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें से 71 के खिलाफ बेहद गंभीर आपराधिक मामले हैं। इनमें माकपा के 14, भाजपा के 25, तृणमूल कांग्रेस के 24 और कांग्रेस के पांच प्रत्याशी शामिल हैं।

प्रमुख प्रत्याशी

  • भाजपा- मुकुल राय।
  • तृणमूल कांग्रेस- ज्योतिप्रिय मल्लिक, उज्जवल विश्वास, स्वपन देबनाथ और अभिनेत्री कौशिनी मुखर्जी।
  • माकपा-तन्मय भट्टाचार्य।
  • कांग्रेस- मोहित सेनगुप्ता

 किस जिले में कितनी सीटों पर मतदान 

  •  उत्तर 24 परगना- 17 सीट।
  •  उत्तर दिनाजपुर –9 सीट।
  •  नदिया-9 सीट।
  •  ब‌र्द्धमान- 8 सीट।

आठ चरण में मतदान और दो मई को नतीजे

बता दें कि बंगाल में 294 सीटों पर  आठ चरणों में विधानसभा चुनाव होने हैं। पहले चरण का मतदान 27 मार्च, दूसरे चरण का मतदान एक अप्रैल, तीसरे चरण का मतदान छह अप्रैल, चौथे चरण का मतदान 10 अप्रैल, पांचवें चरण का मतदान 17 अप्रैल को हुआ। छठे चरण का मतदान 22 अप्रैल, सातवें चरण का मतदान 26 अप्रैल और आठवें चरण का मतदान 29 अप्रैल को होगा। दो मई को नतीजे आएंगे।

 

 


Post navigation

Prev
Next
देहरादून में दिव्यांग बच्चों ने बर्थडे पर गाना गाया, भावुक होकर रो पड़ीं राष्ट्रपति मुर्मू

देहरादून में दिव्यांग बच्चों ने बर्थडे पर गाना गाया, भावुक होकर रो पड़ीं राष्ट्रपति मुर्मू

  • June 21, 2025
भगवान जगन्नाथ की धरती पर आने के लिए ट्रंप का निमंत्रण अस्वीकार किया: ओडिशा में PM मोदी

भगवान जगन्नाथ की धरती पर आने के लिए ट्रंप का निमंत्रण अस्वीकार किया: ओडिशा में PM मोदी

  • June 20, 2025
यूज कर के फेंक दिया… डॉ. रोहिणी घावरी ने अब नगीना MP चंद्रशेखर आजाद को दिया ये बड़ा चैलेंज

यूज कर के फेंक दिया… डॉ. रोहिणी घावरी ने अब नगीना MP चंद्रशेखर आजाद को दिया ये बड़ा चैलेंज

  • June 20, 2025
International Yoga Day 2025: विशाखापट्टनम में योग करेंगे पीएम मोदी, तीन लाख से ज्यादा लोग होंगे शामिल

International Yoga Day 2025: विशाखापट्टनम में योग करेंगे पीएम मोदी, तीन लाख से ज्यादा लोग होंगे शामिल

  • June 20, 2025
खाली अनाप-शनाप करता है, काम कुछ नहीं किया, PM मोदी के सामने लालू-राबड़ी पर भड़के नीतीश

खाली अनाप-शनाप करता है, काम कुछ नहीं किया, PM मोदी के सामने लालू-राबड़ी पर भड़के नीतीश

  • June 20, 2025
मनीष सिसोदिया से कथित क्लासरूम घोटाला मामले में ACB की पूछताछ, बीजेपी पर भड़कीं आतिशी

मनीष सिसोदिया से कथित क्लासरूम घोटाला मामले में ACB की पूछताछ, बीजेपी पर भड़कीं आतिशी

  • June 20, 2025

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • देहरादून में दिव्यांग बच्चों ने बर्थडे पर गाना गाया, भावुक होकर रो पड़ीं राष्ट्रपति मुर्मू June 21, 2025
  • योगमय हुई दुनिया, पीएम मोदी विशाखापत्तनम में कर रहे योग; बोले- योग का सीधा अर्थ होता है जुड़ना June 21, 2025
  • अंग्रेजी शर्म नहीं, शक्ति है, अमित शाह के बयान पर राहुल गांधी का पलटवार June 21, 2025
  • प्रबंधक पद पर तीसरी बार दीपक राज सिंघल विजई रहे June 21, 2025
  • पुराने स्थान पर ही लगेगा साप्ताहिक बुध बाजार, हाईकोर्ट का फैसला June 20, 2025
  • मुख्य विकास अधिकारी ने दिए निमार्ण कार्यों में भौतिक एवं वित्तीय प्रगति का संतुलन बनाए रखने के निर्देश June 20, 2025
  • विद्युत विभाग एवं विजिलेंस टीम ने चलाया सघन चेकिंग अभियान June 20, 2025
  • वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने ली परेड की सलामी, पुलिस लाइन का किया निरीक्षण June 20, 2025
  • जिला कारागार में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, सीएमओ ने किया निरीक्षण June 20, 2025
  • होटलों व ढाबों पर आबकारी विभाग की टीम ने की छापेमारी,  देर रात तक मची अफरा-तफरी June 20, 2025

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

Subscribe for Newsletter

Email

More

  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez