• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

Bengal Chunav 2021: बंगाल में हिंसा जारी- हुगली में लॉकेट चटर्जी की गाड़ी पर हमला, कूचबिहार में युवक की मौत; TMC पर आरोप

  • April 10, 2021
Bengal Chunav 2021: बंगाल में हिंसा जारी- हुगली में लॉकेट चटर्जी की गाड़ी पर हमला, कूचबिहार में युवक की मौत; TMC पर आरोप
  • Bengal Chunav 2021 पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के चौथे चरण का मतदान सुबह 7 बजे से जारी है। मतदान के साथ ही हिंसा की वारदात भी शुरू हो चुकी हैं। माकपा के पोलिंग एजेंट की आंखों में मिर्च पाउडर फेंकने की खबर मिली है।

कोलकाता । बंगाल में सुबह से जारी चौथे चरण के मतदान के दौरान हिंसा का दौर जारी है। इसी क्रम में हुगली से भाजपा सांसद व चुंचुरा से पार्टी प्रत्याशी लॉकेट चटर्जी की गाड़ी पर हमला किया गया है। लॉकेट का आरोप है कि उनकी गाड़ी पर सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के गुंडों ने पथराव किया। इसमें उनकी गाड़ी का शीशा टूट गया है। लॉकेट का कहना है कि उनके विधानसभा क्षेत्र में 66 नंबर बूथ पर छप्पा वोट पड़ने की शिकायत मिलने पर वह वहां देखने गई थी इसी दौरान तृणमूल कांग्रेस के गुंडों ने उनकी गाड़ी पर हमला कर दिया।

कूचबिहार में मतदान करने आये युवक को मारी गोली 

कूचबिहार के सीतलकूची में मतदान के लिए लाइन में लगे 18 वर्ष के एक नवयुवक आनंद बर्मन की गोली लगने से मौत हो गई है। मृतक के परिजनों ने हत्‍या का आरोप तृणमूल पर लगाया है। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार आनंद भाजपा समर्थक था।

कूचबिहार जिले की दिनहाटा विधानसभा सीट के भेटागुड़ी  इलाके में मतदाताओं को डराने-धमकाने का आरोप भी भाजपा पर लगा है। मतदान करने आये लोगों ने इसके खिलाफ प्रदर्शन भी किया, उन्होंने केंद्रीय बलों पर निष्क्रिय रहने का भी आरोप लगाया है। तृणमूल कांग्रेस के पोलिंग एजेंट को मारने-पीटने और उसकी मोटरसाइकिल में आग लगा देने की भी घटना सामने आई है।

माकपा पोलिंग एजेंट की आंखों में डाला मिर्च पाउडर 

बंगाल में मतदान के साथ अलग अलग पोलिंग बूथ से लगातार हिंसा की खबरें सामने आ रही है। ताजा मिली जानकारी के अनुसारा जादवपुर विधानसभा केंद्र के गांगुलीबगान इलाके के एक बूथ में माकपा के पोलिंग एजेंट की आंखों में मिर्च पाउडर फेंका गया। आरोप तृणमूल कांग्रेस पर लगा है।

टॉलीगंज के बूथ पर भाजपा के पोलिंग एजेंट को रोका गया 

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के चौथे चरण के मतदान के दौरान टॉलीगंज के एक बूथ में भाजपा के पोलिंग एजेंट को प्रवेश करने से रोकने पर केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो के हस्तक्षेप के बाद प्रवेश करने की अनुमति दी गई।  मतदान केंद्र गांधी कॉलोनी भारती बालिका विद्यालय में भाजपा के पोलिंग एजेंट को शुरू में स्टेशन के अंदर जाने की अनुमति नहीं थी। इसके अलावा, भाजपा सांसद और टॉलीगंज विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवार सुप्रियो वहां पहुंचे और एजेंट को अनुमति दिलवायी।

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में आज सुबह 7 बजे से चौथे चरण का मतदान हो रहा है। इस चरण में राज्‍य के पांच जिलों कूच बिहार, अलीपुरद्वार, दक्षिण 24 परगना, हावड़ा और हुगली के 44 निर्वाचन क्षेत्रों के 373 उम्मीदवारों मैदान में हैं।  ज्ञात हो कि  44 निर्वाचन क्षेत्रों में, हावड़ा में  नौ सीट , हुगली में  10 सीट,  दक्षिण 24 परगना में 11 सीट, अलीपुरद्वार में पांच सीट और  कूच बिहार में नौ सीट हैं।

 


Post navigation

Prev
Next
हथौड़ा तब मारो जब लोहा गर्म हो, हम इंतजार करेंगे! अखिलेश यादव ने किसे दे डाली चेतावनी?

हथौड़ा तब मारो जब लोहा गर्म हो, हम इंतजार करेंगे! अखिलेश यादव ने किसे दे डाली चेतावनी?

  • March 23, 2026
अखिलेश यादव के ऐलान पर बुरी तरह भड़के डिप्टी CM केशव, ब्रजेश पाठक और OP राजभर का भी मिला साथ

अखिलेश यादव के ऐलान पर बुरी तरह भड़के डिप्टी CM केशव, ब्रजेश पाठक और OP राजभर का भी मिला साथ

  • March 23, 2026
असदुद्दीन ओवैसी के इस फैसले पर चौंके इमरान मसूद! कहा- मुझे समझ में नहीं आता कि जब…

असदुद्दीन ओवैसी के इस फैसले पर चौंके इमरान मसूद! कहा- मुझे समझ में नहीं आता कि जब…

  • March 23, 2026
क्या AAP छोड़ BJP में शामिल होंगे राघव चड्ढा? संजय सिंह बोले- ‘सबसे पहले मैं उनके खिलाफ…’

क्या AAP छोड़ BJP में शामिल होंगे राघव चड्ढा? संजय सिंह बोले- ‘सबसे पहले मैं उनके खिलाफ…’

  • March 23, 2026
‘सड़क पर नमाज पढ़ने वाले पाकिस्तान जाएं या फिर…’, यूपी के मंत्री ठाकुर रघुराज सिंह का विवादित बयान

‘सड़क पर नमाज पढ़ने वाले पाकिस्तान जाएं या फिर…’, यूपी के मंत्री ठाकुर रघुराज सिंह का विवादित बयान

  • March 23, 2026
‘कीमत तो चुकानी होगी’, होर्मुज पार करने वाले चुनिंदा जहाजों से ईरान करेगा वसूली; 18 करोड़ देना होगा टोल

‘कीमत तो चुकानी होगी’, होर्मुज पार करने वाले चुनिंदा जहाजों से ईरान करेगा वसूली; 18 करोड़ देना होगा टोल

  • March 23, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • हुसैनीवाला बॉर्डर पर खून से तिलक कर जूनियर भगत सिंह ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि March 23, 2026
  • पुलिस विभाग में पदोन्नति का गौरवपूर्ण क्षण March 23, 2026
  • डा. राममनोहर लोहिया की जयंती पर सपाईयों ने स्मरण, अखिलेष के मुख्यमंत्री को बनाने का संकल्प March 23, 2026
  • राष्ट्र निर्माण में वरिष्ठ नागरिकों की भूमिका अहम: केएल अरोड़ा March 23, 2026
  • पुलिस ने मुठभेड़ में घायलावस्था में दबोचा एक वांछित आरोपी, दूसरा फरार March 23, 2026
  • मण्डलीय सड़क सुरक्षा समिति की हुई बैठक March 23, 2026
  • सिद्धपीठ मां शाकंभरी देवी मंदिर में चैत्र नवरात्र पर आयोजित मेले में प्रतिदिन उमड़ रही लाखों भक्तों की भीड़ March 23, 2026
  • तहसील सदर में आयोजित हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस March 23, 2026
  • दिनदहाडे अंबेहेटा मे हुई फायरिंग की घटना मचा हडकंप, बाईक सवारो ने युवक पर दागी गालियां, बाल बाल बचा March 23, 2026
  • चाप्परचीडी में सिलेंडर लीक होने से लगी आग मे लाखो का नुकसान March 23, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez