कोलकाता। पश्चिम बंगाल में एक लोकसभा व एक विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी है। इस दौरान आसनसोल के बाराबनी के जामग्राम के कपिष्टा के 175 नंबर बूथ में भाजपा प्रत्याशी अग्निमित्रा पाल के सुरक्षा कर्मियों के साथ धक्का मुक्की हुई। भाजपा प्रत्याशी को सुरक्षा बलों ने किसी प्रकार वहां से निकाला गया। वाहनों पर पथराव किए जाने से भाजपा प्रत्याशी के साथ चल रहा एक वाहन का शीशा टूट गया। इस घटना में एक सुरक्षा कर्मी घायल हो गया है। अग्निमित्रा पाल ने टीएमसी समर्थकों पर आरोप लगाया है। भाजपा उम्मीदवार अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि तृणमूल के लोगों ने हमारे उपर हमला किया, गाड़ी पर हमला किया गया, हमारे लोग घायल हुए हैं। तृणमूल डर गई है इसलिए ये सब कर रही है और प्रशासन मूक दर्शक बनी है। मेरे सुरक्षाकर्मी पर भी हमला किया गया है।

वहीं बालीगंज विधानसभा (विस) उपचुनाव में मतदान बेहद धीमी गति से चल रहा है। केंद्रीय चुनाव आयोग से मिली जानकारी के मुताबिक सुबह नौ बजे तक सिर्फ आठ प्रतिशत मतदान हुआ है जबकि इस समय तक आसनसोल लोकसभा उपचुनाव में 12.77 प्रतिशत मतदान हो चुका है। बालीगंज विधानसभा सीट पर मंगलवार सुबह मतदान शुरू होने के साथ ही छिटपुट घटनाओं का दौर शुरू हो गया था। बालीगंज के जगबंधु हाई स्कूल में इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन में खराबी होने के कारण मतदान शुरू होने में विलंब हुआ, वही अशोक हाल स्थित बूथ में भाजपा के एजेंट को बैठने नहीं देने का तृणमूल कांग्रेस पर आरोप लगा है

आसनसोल दो घंटे में 12.77 फीसदी मतदान

आसनसोल लोकसभा उपचुनाव के मंगलवार को मतदान शुरू हुआ। गर्मी के कारण सुबह से ही बूथ पर मतदाताओं की संख्या बूथ पर कम दिखाई दी। दो घंटे में 12.77 फीसदी मतदान हुआ। भाजपा प्रत्याशी अग्निमित्रा पाल ने बाराबनी के बूथ संख्या 241 में पुलिस के होने पर आपत्ति जताई। जिसके बाद पुलिस कर्मी को वहां से जाना पडा। राज्यमंत्री मलय घटक ने आसनसोल उत्तर विधानसभा के बूथ संख्या 77 मे मतदान किया। मलय घटक ने आरोप लगाया कि केंद्रीय बल मतदाताओं को परेशान कर रहा है। केंद्र के इशारे पर केंद्रीय बल काम कर रहा है। मतदाताओं को मोबाइल लेकर नही जाने दिया जा रहा है। हम लोगों की शिकायत पर कोई कार्रवाई नही की जा रही है। कुछ जगह में ईवीएम की खराबी के कारण कुछ देर तक मतदान प्रभावित हुआ।

मालूम हो कि पाठ भवन व माडर्न हाई स्कूल में भाजपा प्रत्याशी केया घोष की केंद्रीय बल के जवानों के साथ बहस हुई। तृणमूल उम्मीदवार बाबुल सुप्रियो सुबह से ही विभिन्न बूथों के आसपास घूम रहे हैं। वे अपनी जीत को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त हैं। गौरतलब है कि बालीगंज में केंद्रीय बल की 17 कंपनियां मोर्चा संभाल रही हैं। बालीगंज में कुल 300 मतदान केंद्र हैं। 100 प्रतिशत मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग हो रही है। 23 मतदान केंद्रों को संवेदनशील घोषित किया गया है। यहां 40 माइक्रो आब्जर्वर की नियुक्ति की गई है।

कोलकाता की बालीगंज विधानसभा सीट पर मंगलवार सुबह मतदान शुरू होने के साथ ही छिटपुट घटनाओं का दौर शुरू हो गया है। जानकारी हो कि मंगलवार की सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ है जो शाम छह बजे तक चलेगा।वहीँ भाजपा प्रत्याशी अग्निमित्रा पाल ने सुबह सुबह अपना मतदान किया।

jagran

मालूम हो कि 7 से 7.30 तक और फिर 7.30 के बाद 8.30 के बीच ईवीएम खराब होने से बोट बाधित रहा। कुल्टी का 64 नंबर वार्ड, कुल्टी हॉइ स्कूल के बूथ संख्या 88, 89, 90, का खाली पड़ा हुआ है। जानकारी के अनुसार यहां 90 नंबर बूथ का ईवीएम मशीन सुबह से दो बार खराब हो चुका है। हालांकि वोटरों की संख्या 90 नंबर बूथ में काफी कम था।jagran

गौरतलब है कि बालीगंज में केंद्रीय बल की 17 कंपनियां मोर्चा संभाल रही हैं। बालीगंज में कुल 300 मतदान केंद्र हैं। 100 प्रतिशत मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग हो रही है। 23 मतदान केंद्रों को संवेदनशील घोषित किया गया है।यहां 40 माइक्रो आब्जर्वर की नियुक्ति की गई है। मालूम हो कि [आज] मंगलवार को आसनसोल के सात विधानसभा क्षेत्रों के 17.36 लाख मतदाता मतदान करेंगे। इसमें आसनसोल लोकसभा सीट के लिए सात विधानसभा क्षेत्रों आसनसोल दक्षिण, आसनसोल उत्तर, कुल्टी, रानीगंज, जामुडिया, पांडवेश्वर, बाराबनी के मतदाता आसनसोल लोकसभा सीट के आठ प्रत्याशियों के लिए मतदान कर उनका भाग्य ईवीएम में कैद करेंगे। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच होने वाले मतदान को 2102 बूथ बनाए गए हैं। जहां पर 17 लाख 36 हजार 475 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।