shobhit University Gangoh
 

बेहट तहसील क्षेत्र बन चुका है नशे का गढ़: हाजी इकबाल

बेहट तहसील क्षेत्र बन चुका है नशे का गढ़: हाजी इकबाल
  • सहारनपुर में पत्रकारों से वार्ता करते पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल।

बेहट [24CN]। बहुजन समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल ने कहा कि नशा अपराध की जड़ है। नशे के कारण युवा पीढ़ी बर्बाद हो रही है। उन्होंने जिला प्रशासन से नशे के कारोबार के खिलाफ ठोस कार्यवाही करने की मांग भी की।

बसपा नेता हाजी मो. इकबाल यहां मिर्जापुर स्थित गलोकल युनिवर्सिटी में पत्रकारों के साथ वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बेहट तहसील क्षेत्र नशे का गढ़ चुका है जिस कारण युवा पीढ़ी बर्बादी के कगार पर पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि नशे के कारोबारियों के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं क जा रही है जिस कारण क्षेत्र में अपराध भी बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन नशे के कारोबारियों के खिलाफ कोई ठोस कार्यवाही नहीं करता तो क्षेत्र का युवा नशे का आदी होकर अपराध की ओर कदम बढ़ाएगी। उन्होंने जिला प्रशासन से नशे के कारोबारियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही करने की मांग की।

वाइस चांसलर सैयद अकील अहमद ने भी स्मैक के बढ़ते कारोबार पर चिंता जताते हुए कहा कि नशीले पदार्थों का युनिवर्सिटी के छत्रों पर भी असर पड़ रहा है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से इस अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने की मांग की। इस अवसर पर एमएलसी महमूद अली, मो. वाजिद आदि मौजूद रहे।

Jamia Tibbia