shobhit University Gangoh
 

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सम्पन्न हुई बीएड प्रवेश परीक्षा

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सम्पन्न हुई बीएड प्रवेश परीक्षा
  • सहारनपुर में संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा देकर लौटते परीक्षार्थी।

सहारनपुर [24CN] । संयुक्त प्रवेश परीक्षा बीएड द्वितीय में आज महानगर में बनाए गए सभी 14 परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा दी। प्रवेश परीक्षा की प्रथम पाली में 638 व द्वितीय पाली में 636 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।

गौरतलब है कि आज पूरे प्रदेश में संयुक्त प्रवेश परीक्षा बीएड द्वितीय वर्ष का आयोजन किया गया था जिसमें जनपद में बनाए गए सभी 14 परीक्षा केंद्रों पर कुल 6600 अभ्यर्थियों को परीक्षा में भाग लेना था। परीक्षा के लिए बीएचएस इंटर कालेज मिशन कम्पाउंड, जेवी जैन डिग्री कालेज, केसीसीपी आर्य कन्या इंटर कालेज गिल कालोनी, एसडी कन्या इंटर कालेज नवीन नगर, बीडी बाजोरिया इंटर कालेज, गुरूनानक ब्वायज इंटर कालेज, महाराज सिंह डिग्री कालेज, मुन्नानाल एंड जयनारायण खेमका गल्र्स डिग्री कालेज, एसएएम इंटर कालेज, राजकीय कन्या इंटर कालेज, गुरूनानक कन्या इंटर कालेज, एसडी कन्या इंटर कालेज, राजकीय इंटर कालेज व जेवी जैन इंटर कालेज में परीक्षा केंद्र बनाए गए थे जिनमें कुल 6600 अभ्यर्थियों को परीक्षा देनी थी। प्रवेश परीक्षा की पहली पाली में 5962 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी जबकि 638 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ी।

इसी तरह दूसरी पाली में कुल 5964 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। जबकि 636 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा को लेकर एक ओर जहां सभी परीक्षा केंद्रों को पूरी तरह सेनेटाइज किया गया था, वहीं दूसरी ओर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। परीक्षा के दौरान पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर सघन निगरानी रखी गई। जबकि परीक्षा केंद्रों के आसपास फोटो स्टेट की दुकानें भी बंद कराई गई थी ताकि कोई भी अभ्यर्थी अनुचित साधन का प्रयोग न कर सकें। परीक्षा के दौरान शासन की गाइड लाइन का पूरी तरह अनुपालन किया गया था।

Jamia Tibbia