shobhit University Gangoh
 

मजाक बनकर रह गया ब्लाक दिवस, ब्लाक दिवस मे बीडीओ की कुर्सी रही खाली, नंही आयी कोई शिकायत

नकुड [इंद्रेश]। शासन द्वारा आयोजित ब्लाक दिवस कार्यक्रम मजाक बनकर रह गया हैं। जानकारी के अभाव में न तो शिकायतकर्ता अपनी शिकायतो को लेकर ब्लाक दिवस मे पंहचु रहे है। ओर न ही अधिकारी ही ब्लाक दिवस को गंभीरता स ेले रहे है।

शनिवार को ब्लाक में ब्लाक दिवस का आयोजन किया गया था। पंरतु एक भी शिकायतकर्ता अपनी शिकायत दर्जकराने के लिये नंही आया। अधिकारी इस कार्यक्रम को कितनी गभीरता स ले रहे है इसका नमूना उस समय देखने को मिला जब ब्लाक दिवस मे बीडीओ की कुर्सी ही खाली दिखायी दी। पुछने पर बीडीओ विनय कुमार तिवारी ने बताया कि वे अभी उठकर अपनेकार्यालय मे आये है। उन्होने यह तक कहा कि ब्लाक दिवस आयोजित करने के शासन के आदेश नंही है। यह तो जिलाधिकारी के निर्देश पर लगाये जा रहे है। हांलाकि उन्होने माना कि ब्लाक दिवस पर कोई शिकायत नही आयी है।

ब्लाक दिवस के आयोजन की जानकारी आमजन को क्यों नंही दी गयी इस सवाल पर बीडीओ ने कहा कि सहारनपुर से अखबार में खबर छप गयी थी। अलग से जानकारी देने की आवश्यकता नंही है।

Jamia Tibbia