बसपाईयों ने थामा कांग्रेस का हाथ

देवबंद। नगर कांग्रेस कमेटी की बैठक में संगठन सर्जन अभियान के तहत बसपाईयों को कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई गई। इस दौरान जिलाध्यक्ष संदीप राणा ने नए सदस्यों से संगठन को मजबूती प्रदान करने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
बुधवार को पार्टी कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष संदीप राना और प्रदेश सचिव राहत खलील ने बसपाईयों को संगठन की सदस्यता ग्रहण कराई। जिलाध्यक्ष ने नए सदस्यों को ब्लाक कमेटी में जिम्मेदारी भी सौंपी, उन्होंने कहा कि आने वाला समय कांग्रेस का है, क्योंकि देश की जनता वर्तमान सरकार की करनी और कथनी का अंतर समझ चुकी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी को मजबूती प्रदान करने का आह्वान किया। इस मौके पर मनीष सहगल, मधु सहगल, रिहान अहमद कुरैशी, शाजिया नाज, अफजाल कुरैशी, राजपाल कर्णवाल, शहजाद उस्मानी, अजय राणा, अरविंद्र सिंह, बबीता, पिंटू कुमार, नबील, अकरम, वरयाम खां आदि मौजूद रहे।