नई दिल्ली। Bappi Lahiri Passed Away: म्यूजिक जगत से एक और बार फिर बुरी खबर सामने आ रही है। भारत की स्वर कोकिला लता मंगेशकर के बाद अब प्रसिद्ध म्यूजिक डायरेक्ट बप्पी लहरी का निधन हो गया है। आज मुंबई के एक अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली। 69 साल के बप्पी लहरी के निधन की खबर ने हर किसी को तोड़कर रख दिया है। उनके निधन की खबर से बॉलीवुड और म्यूजिक इंडडस्ट्री में शोक की लहर है। वहीं इस खबर के सामने अपने के बाद सोशल मीडिया पर हर कोई उन्हें श्रद्धांजलि दे रहा है।