निजीकरण के विरोध में बैंक कर्मचारियों ने हड़ताल रखकर किया प्रदर्शन

निजीकरण के विरोध में बैंक कर्मचारियों ने हड़ताल रखकर किया प्रदर्शन
  • सहारनपुर में निजीकरण के खिलाफ प्रदर्शन करते बैंक कर्मचारी।

सहारनपुर [24CN]। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर बैंक कर्मचारियों ने निजीकरण के खिलाफ पंजाब नेशनल बैंक के मुख्य मंडल कार्यालय पर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर विभिन्न बैंकों में कार्यरत कर्मचारी शिवाजी नगर स्थित पंजाब नेशनल बैंक के मुख्य मंडल कार्यालय पर एकत्र हुए तथा केंद्र सरकार द्वारा बैंकों के निजीकरण के विरोध में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों को सम्बोधित करते हुए यूनियन के संयोजक संजय शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार संसद के वर्तमान सत्र में बैंकिंग कानून संशोधन विधेयक 2021 पेश कर रही है ताकि सरकार सार्वजनिक बैंकों का निजीकरण कर सके। उन्होंने कहा कि बैंकों का निजीकरण होने से एक ओर जनता को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। वहीं दूसरी ओर सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों पर भी पूंजीपतियों का कब्जा हो जाएगा जिसे यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि बैंकों के निजीकरण के विरोध में आज जिले की लगभग 300 बैंक शाखाएं बंद हैं जिस कारण 800 से 1000 करोड़ रूपए का लेनदेन प्रभावित हुआ है जिसकी पूरी जिम्मेदारी केंद्र सरकार की है। प्रदर्शनकारियों को अमित, चंद्रमोहन, रोहित काम्बोज, राजेश अरोड़ा, सुरेश कुमार ने भी सम्बोधित किया।


विडियों समाचार