शोभायात्रा में बैंड बाजे व झांकियां बने आकर्षण का केंद्र, हजारों लोग हुए शामिल

शोभायात्रा में बैंड बाजे व झांकियां बने आकर्षण का केंद्र, हजारों लोग हुए शामिल
  • डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती पर निकाली गई शोभायात्रा

देवबंद: भीम आर्मी के तत्वावधान में बाबा साहब डॉ० भीमराव अम्बेडकर की 132वीं जयंती ऐतिहासिक रूप से देवबंद में शोभायात्रा का आयोजन कर धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। शोभायात्रा का उद्घाटन भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन सिंह पुलिस क्षेत्राधिकारी देवबन्द ने संयुक्त रूप से किया।

शोभयात्रा में क्षेत्र के लगभाग 5 हजार अम्बेडकरवादियों ने हिस्सा लिया, शोभायात्रा भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष शौर्य अम्बेडकर व एड० रजनीश गौतम, रविकान्त गौतम के सयुक्त नेतृत्व में बड़ी भव्यता से निकली गयी। जिसमे लगभग 22 डी०जे, 5बैंड, 20 झाकियां व हजारों युवाओ ने जोश और उत्साह के साथ बाबा साहब डॉ० भीमराव अम्बेडकर की जयंती को मनाया गया। जिसमे एस०सी० ओ०बी०सी० व अल्पसंख्यक समाज के लोगो भी उत्साह पूर्वक शामिल हुए।

शोभायात्रा मोहल्ला नया बांस तल्हेड़ी चुंगी से शुरू हो कर वाल्मीकि बस्ती, कायस्थवाड़ा, रविदास मार्ग, हनुमान चैक, मैन बाजार, एम०बी०डी० चैक, सुभाष चैक व रेलवे रोड़ से होती हुई, रेलवे स्टेशन के पास शिव विहार कालोनी में धूम धाम से सम्पन्न हुई। शोभायात्रा में शामिल झांकिया शोभायात्रा का केंद्र रही।

इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन सिंह ने बाबा साहब की जयंती पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी। सभी से बाबा साहब के आदेशों को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहब किसी जाति विशेष के नही है। उन्होंने पूरे देश व सर्व समाज के लिए आपने बच्चों तक कि कुर्बानिया दे दी।

उन्होंने शासन प्रशासन से सहारनपुर मे 60 फुट ऊंची बाबा साहब की प्रतिमा लगाने की मांग की। यात्रा मे भीम आर्मी के राष्ट्रीय महासचिव कमल सिंह वालिया, दीपक बौद्ध, मोहल्ला नया बांस, रविदास मार्ग, वाल्मीकि बस्ती, शिव विहार कालोनीके समस्त निवासीयों ने विशेष सहयोग किया।इस दौरान प्रवीण गौतम, विजय गौतम, बहुजन विचारक बुल्लाशाह, आलोक तेजयांन, राहुल राज गौतम, सुमित लाम्बा, छोटू रावण, अक्षय महमूदपुर, दीपक पूरी, आँशु चंद्रा, नरेंद्र लाम्बा, रमेश राज, वागीश कश्यप, अमित भास्कर, कुलदीप प्रधान, पोपिन खुराना, कल्लू, आकाश अनवरपुर, ललित कर्णवाल, अंकुश कालरा, डॉ०अनुज, सहित अनवरपुर, कासिमपुर, कंजाली, बास्तम, हासिमपुर, अमरपुर गड़ी, लच्छी पुर, महमूदपुर, सांपला, बड़गांव, भायला, दुगचाडी, सलाहपुर, तल्हेड़ी, पीर माजरा, रानीपुर माजरा, सैनपुर आदि गाँव से हजारों लोगो ने हिस्सा लिया।