विधि विधान के साथ किया बल्ली पूजन

- सहारनपुर में रामलीला का बल्ली पूजन करते पदाधिकारी।
सहारनपुर [24CN]। प्राचीन भारतीय कला मंच रामलीला सभा के तत्वावधान में आयोजित होने वाले 52वें श्रीरामलीला एवं दशहरा महोत्सव के उपलक्ष में ध्जारोहण व बल्ली पूजन किया गया।
स्थानीय पठानपुरा, रामनगर, गोविंदनगर रामलीला मैदान में प्राचीन भारतीय कलामंच रामलीला सभा के तत्वावधान में आयोजित दशहरा महोत्सव व रामलीला के उपलक्ष में सभा के अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा द्वारा रीतिरिवाज के अनुसार ध्वजारोहण व मंच पूजन कराया गया। इस दौरान पूर्व विधायक सुरेंद्र कपिल, नगर विधायक राजीव गुम्बर, सर्वजीत सिंह धीर, पुनीत धीर, कांग्रेस महानगर अध्यक्ष वरूण शर्मा, रविंद्र गुप्ता एडवोकेट, मनीष शर्मा, विनय लाल, मोहित वशिष्ठ, नवीन विशाल भारद्वाज, राजकुमार चौधरी, सुदेश सैनी, अजय कौशिक, रमन धीर, कर्ण सब्बरवाल, विपिन रोहिला, नीरज शर्मा, दक्ष शर्मा, शुभम शर्मा, यक्ष शर्मा, तुषार शर्मा, प्रभजीत सिंह, मौहम्मद अली, आदित्य, भारती, रविंद्र कुमार, मनप्रीत सिंह, आकाश कुमार, आकाश स्नेही, रजत कश्यप, सुशील कुमारी, नंदिनी, सनी ठाकुर, रविंद्र कुमार, राजकुमार सफाई नायक, पप्पी, प्रेम घाघट आदि मौजूद रहे।