विधि विधान के साथ किया बल्ली पूजन

विधि विधान के साथ किया बल्ली पूजन
  • सहारनपुर में बालाजी धाम में हवन-यज्ञ करते श्रद्धालु।

सहारनपुर। श्री बालाजी धाम प्रबंध समिति के तत्वावधान में सिद्धपीठ बालाजी धाम के 14वें वार्षिकोत्सव के उपलक्ष में बल्ली पूजन किया गया। स्थानीय बेहट रोड स्थित बालाजी धाम में संस्थापक पं. अतुल जोशी महाराज द्वारा आचार्य अमित भारद्वाज व आचार्य शुभम कौशिक द्वारा विधि-विधान के साथ बल्ली पूजन कराया गया।

इस अवसर पर अतुल जोशी महाराज ने बताया कि 15 फरवरी से 20 फरवरी तक प्रतिदिन देव पूजन कार्यक्रम होगा। 16 फरवरी को विश्वविख्यात सुंदर कांड वक्ता अजय कौशिक द्वारा संगीतमय सुंदर कांड किया जाएगा। 17 फरवरी भूतेश्वर महादेव मंदिर से बालाजी महाराज की नगर भ्रमण यात्रा गौशाला रोड, खुमरान पुल, बेहट रोड होते हुए बालाजी धाम पहुंचेगी। तत्पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बालाजी दरबार में हनुमान जी महाराज का चल प्रतिष्ठित स्वरूप पर विराजमान होकर भक्तों को आशीर्वाद प्रदान करेंगे।

18 व 19 फरवरी को गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज व अनेक राष्ट्रीय संतों द्वारा गीता ज्ञान की अमृत वर्षा होगी। 20 फरवरी को हनुमान महायज्ञ के साथ कार्यक्रम का विश्राम होगा। इस दौरान दिनेश माहेश्वरी, अनुपम गुप्ता, रविंद्र गुप्ता, प्रमोद माहेश्वरी, अजय सूरी, बलबीर सिंह, दीपक सहगल, मयंक जोशी, विवेक गुप्ता, पं. खेमराज मिश्रा, गोविंद जोशी आदि मौजूद रहे।