रामलीला मंचन के लिये बल्ली पूजन किया गया
नकुड 23 मार्च इंद्रेश। नगर मे आगामी 26 मार्च से होने वाली रामलीला के लिये रामलीला भवन में बल्ली पूजन की रस्म की गयी ।
इस मौके पर रामलीला कमेटी के पदाधिकारियो ने बल्ली पूजन किया। प0 कपिल ने बल्ली पूजन कराया। इस मौके पर कमेटी के पदाधिकारियों ने कहा कि इस बार भी पूर्व की भंाति भव्यता के साथ मंचन किया जायेगा। कार्यक्रम मे सोहन गुप्ता, पंकज जैन पवन सिंघल, जितेंद्र सिंघल मनोज गोयल,आदि उपस्थित रहे।
