विधिविधान के साथ किया रामलीला मंचन के लिए बल्ली पूजन

- सहारनपुर में जुबली पार्क रामलीला में बल्ली पूजन करते आयोजक।
सहारनपुर। श्रीरामलीला कमेटी जुबली पार्क के तत्वावधान में आयोजित होने वाली रामलीला के मंचन हेतु विधि विधान से बल्ली पूजन किया गया। जुबली पार्क में आयोजित कार्यक्रम में पंडितों द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ रथ के सारथी राजकुमार चावला व ध्वज वाहक अजय कालड़ा से विधिवत पूजा-अर्चना कराकर बल्ली पूजन किया गया।
इस दौरान क्लब के प्रधान महेंद्र तनेजा ने कहा कि इस वर्ष 74वां श्रीरामलीला एवं शुभ दशहरा महोत्सव नई ऊर्जा के साथ मना रहा है। इस वर्ष हमारी कुछ नया करने की भी योजना है। बल्ली पूजन के दौरान क्लब के प्रधान महेंद्र तनेजा, महामंत्री विवेक दुआ, राजकुमार नरूला, रम्मी धवन, राजेंद्र लाम्बा, चंद्रमोहन कालड़ा, संजय आर. पी., साजन गंगा, नीरज कामरा, विवेक मनोचा, मुरली खन्ना, हरीश भटेजा, अनिल अरोड़ा, महेंद्र सचदेवा, अमित भसीन, वी. के. ग्रोवर, राजीव चानना, सुधीर मिगलानी, मनोज विज, सन्नी सेठी, सन्नी अरोड़ा, कमल मल्होत्रा, सचिन, कपिल बब्बर आदि मौजूद रहे।