बख्तावर बने आर्य जाट समाज कल्याण समिति के पुन: जिलाध्यक्ष

बख्तावर बने आर्य जाट समाज कल्याण समिति के पुन: जिलाध्यक्ष
  • सहारनपुर में आर्य जाट समाज कल्याण समिति के नवनियुक्त पदाधिकारी।

सहारनपुर। आर्य जाट समाज कल्याण समिति की बैठक में सर्वसम्मति से चै. बख्तावर सिंह को जिलाध्यक्ष, चै. कुंवरपाल सिंह मलिक को महासचिव व चौ. धीरसिंह को कोषाध्यक्ष चुना गया।

स्थानीय अम्बाला रोड स्थित गांव भाऊपुर में आयोजित आर्य जाट समाज कल्याण समिति की बैठक को सम्बोधित करते हुए किसान नेता चै. धीरसिंह व जिलाध्यक्ष चै. बख्तावर सिंह ने कहा कि वर्तमान सरकार को चुनाव से पूर्व ही देश की जनता को आपस में लड़ाने के लिए इस तरह के हथियार क्यों याद आते हैं। जाट समाज जमीन का सीना चीरकर देश के लिए अन्न पैदा करता है और जाट समाज के अधिकतर नौजवान व शिक्षित युवक सेना में भर्ती होकर देश की रक्षा करने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को संचालित करने वाली विश्व हिंदू परिषद का देश की आजादी में कोई योगदान नहीं था और कोई कुरबानी नहीं दी। इसलिए आज फिर सरकार खून की होली खेलकर दोबारा सत्ता हासिल करना चाहती है। गोधरा कांड, पुलवामा हमला, मुजफ्फरनगर कांड आदि इसका उदाहरण हैं। इसलिए सरकार इन सबको याद दिलाने का काम करती है और हिंदू व मुसलमान तथा राष्ट्रभक्ति का राग अलापकर सत्ता हासिल करने के अलावा कोई मकसद नहीं है। इसलिए जनता राजनीतिक रोटियां सेकने वालों से सचेत हो चुकी है।

बैठक को डा. अशोक मलिक, चै. धीरसिंह, चै. यतेंद्र पंवार, चै. कृपाल सिंह, चै. धर्मेंद्र उर्फ पिंटू, चै. कृष्ण कुमार, बबलू सिंह, नाथूसिंह ठेकेदार, अरविंद मलिक ने भी सम्बोधित किया। इस दौरान प्रवीण चैधरी, मोनू कुमार, हरेंद्र चैधरी, राजेंद्र चैधरी, सचिन चैधरी, भोपाल सिंह, पवन कुमार, इकबाल सिंह, चै. सुरेंद्र, रविंद्र, धर्मेंद्र, सत्यपाल, राजपाल, किरण पाल, नीरज कुमार, सूरज चैधरी, हेमंत चैधरी, सोनू, सागर चैधरी आदि मौजूद रहे।