shobhit University Gangoh
 

बाजवा ने माना- कश्मीर को अंतरराष्ट्रीय मुद्दा बनाने में फेल हुआ पाक, भारत ने उठाया फायदा

बाजवा ने माना- कश्मीर को अंतरराष्ट्रीय मुद्दा बनाने में फेल हुआ पाक, भारत ने उठाया फायदा

 

  • कश्मीर को अंतरराष्ट्रीय मुद्दा बनाने की फिराक में लगे पाकिस्तान ने स्वीकारी हार
  • पाक आर्मी चीफ नरल कमर जावेद बाजवा ने कहा कि पाकिस्तान इसे अंतरराष्ट्रीय मुद्दा बनाने में नाकाम रहा
  • भारत को गीदड़भभकी देते हुए कहा कि सीमा पर किसी भी कार्रवाई का पूरी सैन्य ताकत से जवाब दिया जाएगा

इस्लामाबाद
पाकिस्तानी आर्मी चीफ जनरल कमर जावेद बाजवा ने कहा कि पाकिस्तान इसे अंतरराष्ट्रीय मुद्दा बनाने में नाकाम रहा जबकि भारत ने इसका पूरा फायदा उठाया। रविवार को एलओसी का दौरा करने बाद उन्होंने कश्मीर को एक विवादित क्षेत्र बताया। बाजवा ने गीदड़भभकी देते हुए कहा कि इसकी स्थिति को चुनौती देने के किसी भी प्रयास का पूरी सैन्य ताकत के साथ जवाब दिया जाएगा।

अनुच्छेद 370 खत्म किए जाने से भड़का था पाक
बता दें कि 5 अगस्त 2019 को भारत सरकार के कश्मीर से अनुच्छेद 370 को खत्म किए जाने के बाद से ही पाकिस्तान इसे अंतरराष्ट्रीय मुद्दा बनाने की फिराक में था। उसने कश्मीर मुद्दे को दुनिया के हर मंच पर उठाया लेकिन उसका कोई लाभ नहीं हुआ। उसके सबसे खास दोस्त चीन ने भी इसे भारत पाकिस्तान के बीच का मुद्दा ही बताया।

भारत को दी गीदड़भभकी
जनरल बाजवा ने एलओसी ने नजदीक पूना सेक्टर का दौरा करने के बाद सैनिकों को ईद की शुभकामनाएं दी। सैनिकों को संबोधित करते हुए बाजवा ने कहा कि दक्षिण एशिया में रणनीतिक स्थिरता को नुकसान पहुंचाने के गंभीर परिणाम हो सकते हैं। उन्होंने भारत को गीदड़भभकी देते हुए कहा कि सीमा पर किसी भी प्रयास का पूरी सैन्य ताकत के साथ जवाब दिया जाएगा।

बता दें कि इस महीने की शुरुआत में, भारत ने पाकिस्तान से कहा था कि गिलगित और बाल्तिस्तान समेत केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख का पूरा क्षेत्र पूरी तरह से कानूनी और अपरिवर्तनीय आधार पर भारत का अभिन्न अंग है।

Jamia Tibbia