बजरंग दल कार्यकर्ता की हत्या के विरोध में बजरंग दल का प्रदर्शन

बजरंग दल कार्यकर्ता की हत्या के विरोध में बजरंग दल का प्रदर्शन
जिहाद का पुतला फुंकते बजरंगदल कार्यकर्ता
  • सहारनपुर के गांव गांव में हो रहे हैं प्रदर्शन
  • बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने जिहाद का पुतला पुतला फूंका

देवबंद [24CN]: कर्नाटका में हुई बजरंग दल कार्यकर्ता की हत्या की आग की तपिश सहारनपुर के गांव गांव तक पहुंचने लगी है। गुरुवार को बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने तहसील क्षेत्र के गांव खटोली में जेहाद का पुतला फूंकते हुए बजरंग दल कार्यकर्ता हर्षा की हत्या के आरोपियों पर सख्त कार्यवाही की मांग की।

गुरुवार को बजरंग दल नागल प्रखंड के संयोजक दीपक कश्यप के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कर्नाटका में हुई बजरंग दल कार्यकर्ता की हत्या पर विरोध प्रदर्शन करते हुए जेहाद के पुतले को आग के हवाले कर दिया। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने भारत सरकार से मांग की हत्या के आरोपियों को तत्काल फांसी पर चढ़ाया जाए और देश में जिहाद के नाम पर संप्रदायिकता फैला रहे लोगों पर सख्त कार्यवाही की जाए। इसके उपरांत कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए दीपक कश्यप ने कहा कि जिस प्रकार से देश में हिजाब के नाम पर संप्रदायिकता फैलाने का प्रयास किया जा रहा है उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने कहा कर्नाटका में हुई बजरंग दल कार्यकर्ता की हत्या लोकतंत्र पर गहरा आघात है। सरकार पूरे मामले में आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करें और हिजाब पर तत्काल प्रभाव से पूरे देश में पाबंदी लगाई जाए। क्योंकि देश लोकतंत्र से चलेगा ना की शरीयत के सहारे। बैठक में मृतक बजरंग दल कार्यकर्ता की आत्मा की शांति के लिए मौन धारण भी किया गया। इस मौके पर अमित शर्मा, अजय कश्यप, विशाल कश्यप, अनुज कश्यप, विकास, समेत अन्य बजरंग दल के कार्यकर्ता मौजूद रहे।