विश्व हिन्दू परिषद की युवा विंग है बजरंग दल : यशपाल सिंह
देवबंद [दिग्विजय त्यागी]: भायला इन्टर कॉलेज, भायला में चल रहे बजरंग दल के प्रांतीय शौर्य प्रशिक्षण वर्ग के चौथे दिन विश्व हिन्दू परिषद के प्रांत सह-मंत्री यशपाल सिंह ने बजरंगियों को संबोधित करते हुए कहा कि विश्व हिन्दू परिषद की युवा विंग बजरंग दल है। विश्व हिन्दू परिषद राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का धार्मिक व सामाजिक क्षेत्र में काम करने वाला अन्तरराष्ट्रिय संगठन है जिसकी लगभग 40 देशों में शाखाएं है।
उन्होंने कहा कि विश्व हिन्दू परिषद की स्थापना संघ के दूसरे संघ चालक स्वर्गीय श्री माधव सदाशिवराव गोलवलकर जी के मार्गदर्शन में 1964 में हुई थी। स्थापना के बाद विश्व हिन्दू परिषद ने अपने कार्य को विस्तार देते हुए हिन्दुत्व की रक्षा, सुरक्षा, मठ मंदिर, गौरक्षा, लव जिहाद व साधु संतों की रक्षा के लिए अनेक बड़े प्रयास किए व सफलता प्राप्त की। उन्ही आंदोलनों में से अयोध्या के अंदर श्री राम जन्म भूमि पर भव्य मंदिर निर्माण भी एक है।
विश्व हिन्दू परिषद ने श्री राम के मंदिर निर्माण के लिए 1984 में साधु-संतों के नेत्रत्व में आंदोलन शुरू किया था। आंदोलन को लेकर विश्व हिन्दू परिषद देश ही नहीं अपितु विदेशों में भी पहुँचने में सफल रही और उसी का परिणाम है कि आज अयोध्या में श्री राम का भव्य मंदिर निर्माण कार्य चल रहा है।
उन्होंने आगे कहा कि विश्व हिन्दू परिषद के 32 आयाम भिन्न-भिन्न क्षेत्रों में अपने कार्यों को गति देते हुए आगे बढ़ रहे है और देश को परम वैभव पर ले जाने के संकल्प पर अग्रसर है।
बौद्धिक सत्र में प्रांत संयोजक विकास त्यागी, प्रांत सह-संयोजक गौरव भटनागर, विश्व हिन्दू परिषद के प्रांत संगठन मंत्री नागेन्द्र जी, बजरंग दल के प्रांत सुरक्षा प्रमुख मिलन सोम, मोंकित पुंडीर, दिग्विजय, संगठन मंत्री बृजेश, नरेंद्र पुंडीर, अक्षय धीमान, हरिओम आदि उपस्थित रहे।
कठोर दिनचर्या का पालन कर रहे है कार्यकर्ता
बजरंग दल प्रांतीय शौर्य वर्ग में कार्यकर्ताओ की दिनचर्या सुबह साढ़े चार बजे शुरू हो जाती है जो रात 10:30 बजे तक जारी रहती है। सुबह और शाम कठोर शरारिक व्यायाम करते है। अलग अलग विषयों पर बौद्धिक ज्ञान लेने के बाद सामूहिक चर्चाओ में अभ्यास किया जाता है।
भोजन-जलपान की उचित व्यवस्था
वर्ग की व्यवस्था देख रहे व्यवस्था प्रमुख डॉ वीरेंद्र सिंह चौधरी व सह-व्यवस्था प्रमुख अमित वशिष्ट ने बताया कि शौर्य वर्ग में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे बजरंगियों के लिए जलपान व भोजन के लिए हर दिन नया मेन्यू होता है। आज दोपहर को बजरंगियों को आलू-सोया बड़ी की सब्जी के साथ हरी मूंग की दाल, चावल व रोटी का भोजन कराया गया।
