बजरंग दल प्रांत संयोजक विकास त्यागी ने सीएम को भेजा पत्र।

  • दारूलउलूम परिसर में अवैध निर्माण का है प्रकरण।

देवबंद [24CN] :  प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बजरंग दल के प्रांत संयोजक विकास त्यागी ने पत्र भेजकर दारूलउलूम परिसर में हो रहे अवैध निर्माण पर स्थानीय प्रशासन द्वारा सही गणना एवं शमन शुल्क तय किये जाने के लिए सहयुक्त नियोजक मेरठ को बार-बार पत्र भेजकर भी आख्य उपलब्ध न कराये जाने की शिकायत की है।

विकास त्यागी ने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में कहा की स्थानीय प्रशासन द्वारा सहयुक्त नियोजक मेरठ को दारुलऊलूम में अवैध निर्माण किये जाने पर शमन मानचित्र पर शुल्को की सही गणना एवं तकनीकी परीक्षण किए जाने के लिए नौ बार पत्र लिखकर वांछित आख्या उपलब्ध कराए जाने का अनुरोध कर चुका है। कहा कि उक्त जानकारी उन्होने जनसूचना अधिकार अधिनियम के अंतर्गत प्राप्त की है। विकास त्यागी ने कहा है की सहयुक्त नियोजक मेरठ द्वारा स्थानीय प्रशासन के पत्रों पर को बार-बार नजरअंदाज करके आख्या उपलब्ध न कराया जाना भी अपने आप में एक गंभीर एवं जांच का विषय है। क्योकि दारूलउलूम परिसर में बडे पैमाने पर बिना प्रमिशन एवं मानचित्र के अवैध निर्माण किया जा रहा है। जिस पर तत्काल कार्यवाही किये जाने की आवश्यकता है।

विदित विदित हो कि दारूलउलूम परिसर में वृहद पुस्तकालय पर अवैध हैलीपेड बनाये जाने पर ही बजरंग दल के प्रांत संयोजक विकास त्यागी ने शासन को अवगत कराते हुऐ जांच कराई थी। जिस पर तत्कालीन जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में लोक निर्माण विभाग के इंजीनियरो सहित बडी संख्या में पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने दारूलउलूम परिसर पहुंचकर घंटो जांच की थी। जिसमें बडी संख्या में अवैध निर्माण होना पाया गया था। जिसकी कम्पाऊडिग में  दारूलउलूम प्रशासन को पच्चीस लाख रू. जुर्माना को तौर पर भी जमा कराने पडे है। बाकी के लिए सहयुक्त नियोजक मेरठ से सर्वे होकर तय की जायेगी।


विडियों समाचार