घलौली प्रधान बने उप्र. ग्राम प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष, बजरंग दल और भाजपाइयों ने जताया हर्ष

- घलौली ग्राम प्रधान मोनू कुमार
देवबंद [24CN]: उप्र. ग्राम प्रधान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डीपी सिंह ने देवबंद क्षेत्र के गांव घलौली के प्रधान मोनू कुमार को संगठन का जिलाध्यक्ष मनोनित किया। मोनू के मनोनयन पर बजरंग दल के प्रांत संयोजक विकास त्यागी, भाजपा जिलामंत्री पंकज त्यागी, मंडलमहामंत्री अनिल त्यागी, सैनपुर के प्रधान सुभाष बौद्व, सत्तार प्रधान, रामपाल प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य चौधरी बिजन सिंह, अशवनी त्यागी, राहुल, पूर्व प्रमुख ठा. अनिल सिंह और चंदन सिंह राणा ने व्यक्त किया।