कांग्रेस के लोकतंत्र पर अंगुली उठाने वाले अपने गिरेबान में झांके: बजाज
सहारनपुर [24CN] । उत्तर प्रदेश कांग्रेस सेवादल के अतिरिक्त मुख्य संगठक इं. जे .एस. बजाज ने कहा कि कांग्रेस में आज भी आंतरिक लोकतंत्र ज़िंदा है, जो लोग कांग्रेेस के कमजोर होते संगठन तथा नेतृत्व पर सवाल उठाने वालों की यह भी जवाबदेही बनती है कि उन्होंने कांग्रेस को कितना मजबूत किया और क्या दिया। राज्य सेवा दल के अतिरिक्त मुख्य संगठक इं. जे .एस. बजाज ने कहा कि कांग्रेस के आंतरिक लोकतंत्र व राष्ट्रीय नेतृत्व पर सवाल उठाने वाले नेताओं की गलत बयानबाजी की वजह से ही पार्टी कमजोर हो रही है।
उन्होंने कहा कि आज जो लोग भाजपा एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का गुणगान करने में लगे हैं, उनमें से ही ज्यादातर को कांग्र्रेस पार्टी ने राज्य सभा में भेजने के साथ-साथ कांग्रेंस की सरकार में केन्द्रीय मंत्री के पदों से नवाजा था। इसके बावजूद भी इन नेताओं द्वारा कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व पर अंगुली उठाना शर्मनाक है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व को ऐसे लोग चिन्हित करने की आवश्यकता है जो कांग्रेस की कमजोरियों की मुखबिरी भाजपा नेताओं के पास जाकर करते हैं। इसके साथ ही संगठन में चापलूसों व चाटूकारों को बाहन का रास्ता दिखकर समर्पित, निष्ठावान कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देनी चाहिए।
बजाज ने कहा कि राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी तथा राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के नेतृत्व में कांग्रेस का जनाधार लगातार बढ़ रहा है, परन्तु इसके साथ-साथ वर्तमान समय में राष्ट्रीय नेतृत्व को सिख, मुस्लिम, हिन्दू तथा ईसाई समुदाय के प्रभावशाली कांग्रेसियों को संगठन में जिम्मेदारियां देनी आवश्यक है। उन्होने कहा कि चार राज्यों के विधानसभाओं तथा उत्तर प्रदेश के त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में कांग्रेस प्रत्याशियों को विजयी बनाने के लिए पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं व नेताओं को जी जान से जुट जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज किसान, मजदूर, व्यापारिक वर्ग केन्द्र सरकार की कुनीतियों से परेशान है, लेकिन कांग्रेस के नेता इन नाकामियों को आम जन को बताने व समझाने में सफल नहीं हो रहे हैं, जिसका असर कांग्रेस की सेहत पर पड़ रहा है।
