बजाज बने सपा अल्पसंख्यक सभा के महानगर अध्यक्ष

बजाज बने सपा अल्पसंख्यक सभा के महानगर अध्यक्ष
  • सहारनपुर में सपा अल्पसंख्यक सभा के पदाधिकारियों का स्वागत करते नगर विधायक संजय गर्ग।

सहारनपुर [24CN] । समाजवादी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य नरेश उत्तम ने गुरविंदर सिंह बजाज को सपा अल्पसंख्यक सभा का महानगर अध्यक्ष व मनिंदर सिंह को महासचिव नियुक्त करने की घोषणा की। स्थानीय चकरौता रोड स्थित नगर विधायक संजय गर्ग के शिविर कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में सपा अल्पसंख्यक सभा के महानगर अध्यक्ष गुरविंदर सिंह बजाज, महासचिव मनिंदर ंिसह व सपा महानगर उपाध्यक्ष जतिंदर वीर सिंह का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए नगर विधायक संजय गर्ग ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने सभी समाज के लोगों को सम्मान देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि छात्र, नौजवान, मजदूर, किसान व व्यापारी कमरतोड़ महंगाई व बेरोजगारी से परेशान होकर भाजपा से निजात पाते हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकारों का चरित्र जनविरोधी है। तीनों कृषि बिल पर अड़ी भाजपा किसानों का भविष्य खराब कर अडानी को लाभ पहुंचाना चाहती है। उनका रवैया विगत आठ माह से आंदोलन कर रहे किसानों के प्रति बहुत संवेदनहीन है। किसानों को आतंकवादी व खालिस्तानी कहकर सम्बोधित किया जा रहा है।

इस दौरान पार्षद अभिषेक अरोड़ा टिंकू, विधायक प्रतिनिधि विपिन जैन, राहुल शर्मा, एससी/एसटी प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष रामशरण, स. लविश कालड़ा, स. मनकीरत सिंह दुआ, स. मंजोत सिंह, हरनीत सिंह छाबड़ा, तारवेंदर सिंह, रूपेंद्र सिंह, तरणजीत सिंह, हरमीत सिंह आदि मौजूद रहे।