परम्परागत तरीके से मनाया बैसाखी पर्व

- सहारनपुर में सरसावा स्थित गुरूद्वारा में शबद कीरतन करते रागी जत्थे।
सरसावा [24CN] । खालसा पंथ का स्थापना दिवस अर्थात वैसाखी गुरुपर्व गुरुद्वारा श्री गुरु सिंघ सभा में परम्परागत तरीके से कोरोना नियमों का पालन करते हुए मनाया गया। कस्बा सरसावा में अम्बाला रोड स्थित गुरूद्वारा साहिब में बैसाखी पर्व परम्परागत तरीके से हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर दो दिन पूर्व रखे श्री अखण्ड पाठ साहिब का भोग भी डाला गया।
उसके बाद कीर्तन दरबार के दीवान सजाए गये जिसमे रागी जत्थों ने कीर्तन द्वारा खालसा पंथ की स्थापना के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इसके बाद लंगर भी छका गया। कीर्तन में भाई अंगपाल सिंह व ज्ञानी अमरजीत सिंह ने बताया कि आज ही के दिन 13 अप्रैल सन 1699 ई. में श्री गुरु गोबिंद सिंघ जी ने पंच प्यारों को अमृतपान कराकर फिर उनसे स्वयं अमृत ग्रहण कर खालसा पंथ की स्थापना की थी। भोग के बाद लंगर का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मास्क तथा सामाजिक दूरी का विशेष ध्यान रखा गया। इस अवसर पर भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।