युक्रेन में फंसा बडगांव का एमबीबीएस छात्र
- युक्रेन की विनीसिया यूनिवर्सिटी में एमबीबीएस प्रथम वर्ष का छात्र है पियुष राणा
- माता पिता चिन्तित, सकुशल लौटने की भगवान से कर रहे प्रार्थना
देवबंद [24CN] : रूस और युक्रेन में युद्ध छिड गया और ऐसे में हालात में भारत के जो नागरिक है जो वहंा पढाई कर रहे है या नौकरी कर रहे है वें फंस गये है।
देवबंद क्षेत्र के बडगांव निवासी डा0 मुनेश सिंह के 22 वर्षीय पुत्र पीयूष राणा युक्रेन के विनीसिया शहर मंे विनीसिया युनिवर्सिटी में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के छात्र है। दोनो देशो के बीच युद्ध छिडने के कारण पीयूष राणा के पिता डा0 मुनेश सिंह, माॅ सुधा सहित परिवार के लोग चिन्तित है। पीयूष राणा के माता पिता लगातार भगवान से प्रार्थना कर रहे है कि उनका बेटा किसी तरह सकुशल हिन्दुस्तान लौट आये माॅ सुधा का रो रो कर बुरा हाल है।
बडगांव निवासी डा0 मुनेश सिंह के तीन पुत्र है उनमें से दुसरे नम्बर पर पीयूष राणा है दिसंबर 2021 के पहले सप्ताह में विनीसिया यूनिवर्सिटी में एमबीबीएस की पढाई करने गया था। पीयूष राणा की अपने परिजनो से गुरूवार को बातचीत भी हुई और उसने तसल्ली दी की वहंा सकुशल है। पीयूष राणा के बडे भाई उदित दिल्ली में है और वह भी लगातार अपने भाई को हिन्दुस्तान लाने का प्रयास कर रहे है।
