बिगडे़ बोल: ‘रोज मछली खाने से औरतें दिखती हैं चिकनी’, महाराष्ट्र के मंत्री ने ऐश्वर्या राय का दिया उदाहरण

बिगडे़ बोल: ‘रोज मछली खाने से औरतें दिखती हैं चिकनी’, महाराष्ट्र के मंत्री ने ऐश्वर्या राय का दिया उदाहरण

मुंबई। महाराष्ट्र में भाजपा के एक मंत्री ने मछली खाने को लेकर एक ऐसा बयान दे दिया, जिसके बाद विवाद पैदा हो गया। आदिवासी मंत्री विजयकुमार गावित ने एक समारोह में कहा कि रोजना मछली खाने से बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय की तरह आंखें सुंदर हो जाएंगी। मंत्री के इस बयान के बाद लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं व्यक्त की हैं।

मंत्री ने मछली खाने को लेकर दिया बयान

दरअसल, महाराष्ट्र के आदिवासी मंत्री विजयकुमार गावित उत्तर महाराष्ट्र के नंदुरबार जिले में एक सार्वजनिक समारोह को संबोधित कर रहे थे। यह समारोह मछुआरे समाज से जुड़ा था, जिसमें उन्होंने ऐसा बयान दिया और उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

मंत्री ने क्या दिया बयान?

आदिवासी मंत्री विजयकुमार गावित ने कहा कि जो लोग रोजाना मछली का खाते हैं उनकी त्वचा चिकनी हो जाती है और उनकी आंखें चमकने लगती हैं। अगर कोई आपको देखेगा तो, वह आपकी ओर आकर्षित हो जायेगा।

मंत्री ने कहा

क्या मैंने आपको ऐश्वर्या राय के बारे में बताया? वह मंगलुरु में समुद्र तट के पास रहती हैं। वह रोजाना मछली खाती हैं। क्या आपने उनकी आंखें देखी हैं? आपके पास भी उनकी तरह आंखें होंगी। मछली में कुछ ऐसे तेल होते हैं, जो आपकी त्वचा को मुलायम बनाती है।

एनसीपी विधायक ने साधा निशाना

महाराष्ट्र के मंत्री के इस बयान पर एनसीपी विधायक अमोल मिटकारी ने निशाना साधा है। उन्होंने इस बयान की निंदा करते हुए कहा कि मंत्री को इस तरह की तुच्छ टिप्पणियां करने के बदले आदिवासियों के मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।

वहीं, भाजपा विधायक नितेश राणे ने कहा, मैं रोज मछली खाता हूं। मेरी आँखें वैसी (ऐश्वर्या राय जैसी) हो जानी चाहिए थीं। उन्होंने कहा, मैं गावित साहब से इसके बारे में पूछूंगा।