विश्व के अमीरों की लिस्ट में पिछड़े मुकेश अंबानी, चौथे से छठे पायदान पर पहुंचे

नई दिल्ली
पिछले चार कारोबारी सत्र में रिलायंस के शेयर लगातार गिरावट के साथ बंद हुए। इसके कारण मुकेश अंबानी की संपत्ति में गिरावट देखने को मिली है। दुनिया के टॉप-10 अमीरों में वे अब चौथे पायदान से खिसक कर छठे पायदान पर पहुंच चुके हैं। मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति 78.8 अरब डॉलर है।
जेफ बेजोस 188 अरब डॉलर के साथ पहले नंबर पर
ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक 18 अगस्त को जेफ बेजोस पहले नंबर पर हैं। उनकी कुल संपत्ति 188 अरब डॉलर है। इस साल उनकी संपत्ति में अब तक 73 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। इस लिस्ट में 121 अरब डॉलर के साथ बिल गेट्स दूसरे नंबर पर और 99 अरब डॉलर के साथ मार्क जुकरबर्ग तीसरे पायदान पर हैं।
चौथे पायदान पर एलन मस्क
चौथे पायदान पर एलन मस्क आ गए हैं। उनकी कुल संपत्ति 84.8 अरब डॉलर है। इस साल उनकी संपत्ति में 7.8 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। पांचवें नंबर पर बर्नार्ड ऑर्नोल्ट हैं, उनकी संपत्ति 84.6 अरब डॉलर है। छठे नंबर पर रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी हैं। उनकी संपत्ति 78.8 अरब डॉलर है। इस साल अब तक उनकी संपत्ति में 20 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है।