मथुरा में गो-तस्करों का पीछा कर रहे ‘फरसा वाले बाबा’ को ट्रक ने कुचला: पथराव में सौ पुलिसकर्मी घायल

मथुरा में गो-तस्करों का पीछा कर रहे ‘फरसा वाले बाबा’ को ट्रक ने कुचला: पथराव में सौ पुलिसकर्मी घायल

मथुरा। गोतस्करों का पीछा करते समय शनिवार तड़के बाइक सवार गोरक्षक फरसा वाले बाबा की मृत्यु हो गई। आरोप है कि गोतस्करों ने कोटवन चौकी के नवीपुर के समीप गाड़ी से कुचल कर उनकी हत्या कर दी है। नाराज गो रक्षकों ने छाता कट के पास हाईवे पर जाम लगा दिया है।

गोरक्षक फरसा वाले बाबा की मृत्यु पर हाईवे पर साढ़े तीन घंटे जमकर बवाल हुआ। गोरक्षक ने शव रख कर पथराव व फायरिंग कर दी। हाईवे पर जाम लग गया।

सौ से अधिक पुलिसकर्मी घायल

कई गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए। जिले के कई थानों की पुलिस के साथ पीएसी तैनात कर दी गई। पुलिस कोआंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। प्लास्टिक पायलेट दागने पड़े। पथराव में 100 से अधिक पुलिस कर्मी घायल हुए है। इनमें दो की हालत गंभीर बनी है।

पुलिस ने कई उपद्रवी हिरासत में लिए

डीआईजी ने स्थिति को संभाला। लाठी चार्ज करके उपद्रवियों को भगाया गया। अभी तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने कई उपद्रवियों को हिरासत में लिया है। साढ़े 11 बजे पुलिस ने हाईवे का जाम खुलवाया।

हाईवे पर कंटेनर का पीछा कर रहे थे चंद्रशेखर

ईद पर्व पर गोवंशी से भरे वाहनों की धरपकड़ के लिए गोरक्षक चंद्रशेखर फरसा वाले बाबा अपने साथियों के साथ हाईवे पर शनिवार सुबह सक्रिय थे। तड़के चार बजे एक कंटेनर का वे बाइक से पीछा कर रहे थे। इसी दौरान एक ट्रक ने बाबा को गाड़ी से कुचल दिया। सूचना पर बड़ी संख्या में मथुरा के साथ हरियादके  गोरक्षक एकत्रित हो गए थे।


Leave a Reply