नकुड मे मनाया गया बाबा श्याम को वार्षिक समारोह

नकुड मे मनाया गया बाबा श्याम को वार्षिक समारोह
बाबा श्याम के संत्संग मे उपस्थित लोग व भजन गायक

नकुड 13 अप्रैल इंद्रेश। नगर के केएलजीएम इंटर कालेज में श्री श्यामजी दीवाना सेवा मंडल द्वारा आयोजित पंाचवा वार्षिकोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। श्रद्धालुओ की भारी भीड के बीच बाबा श्याम की ज्योति प्रज्वलित कर उन्हे छपपन भोग लगाये गये।

इस मौके पर डा0 विनय गोयल , नीरज गोयल , शिवम गर्ग, ने संयुक्त रूप से बाबा का विधिविधान के साथ पूजन कराया गया। बाबा श्याम के दरबार मे पंहुचे विधायक मुकेश चैधरी, व मयंक चैधरी ने बाबा से आर्शिवाद लिया। सेवा मंडल ने अतिथियों को बाबा श्याम की छवि व अगं वस्त्र भेंट किये। इस अवसर पर भजन गायक हरीश नामदेव, शिवम मुखीजा ने अपने भजनो से पूरे वातावरण को भक्तिमय कर दिया।

कार्यक्रम में वैभव गोयल , निशुबंसल, विकास रोहिला, शिवम मिततल, वरूण मिततल, दीपक गोयल, अक्षय सिंघल, संयम जैन, हर्षित गोयल, सत्यम मिततल, मणिक सिंधल, आदि उपस्थित रहे।


Leave a Reply