श्रद्धा के साथ मनाया बाबा लालदयाल का जन्मोत्सव

- सहारनपुर में बाबा लालदयाल के जन्मोत्सव पर भजनों पर झूमते श्रद्धालु।
सहारनपुर। प्रसिद्ध संत बाबा लालदयाल का 688वां जन्मोत्सव बड़ी श्रद्धा व धूमधाम के साथ मनाया गया तथा बाबा लालदयाल की शिक्षाओं का अनुसरण करने का संकल्प लिया गया। बाबा लालदास रोड स्थित बाबा लालजी की तपस्थली लाल द्वारा बाड़ा स्थित सत्संग भवन प्रांगण में आयोजित जन्मोत्सव कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि पूर्व डीसीजी बिसम्बर सिंह पुंडीर ने ध्वजारोहण करके किया। तत्पश्चात सत्गुरू बाबा लाल सेवक मंडल के प्रधान अशोक अरोड़ा, महामंत्री राजेश कपूर व इंद्रमोहन जोशी द्वारा दीप प्रज्जवलित किया गया। विनोद शर्मा व मनीष आनंद ने बाबा लालजी के इतिहास पर प्रकाश डाला। इस दौरान मेरठ से पधारी विख्यात भजनोपदेशक पूजा अरोड़ा ने अपने भजनों की एक से बढ़कर प्रस्तुति देते हुए श्रद्धालुओं को झूमने को मजबूर कर दिया।
भजनोपदेशक पूजा अरोड़ा ने कहा कि यहां पर गुरूदेव ने 100 वर्ष तप किया और इस स्थान को परम सिद्ध बनाया। ऐसी पवित्र धरा पर भक्तों का कल्याण होना निश्चित है। पूजा अरोड़ा ने गुरू की महिमा पर भी प्रकाश डाला। पूर्व डीसीजी बिसम्बर सिंह पुंडीर ने कहा कि गुरू व शिष्य का नाता एक आलौकिक व विश्वसनीय नाता है। बड़े सौभाग्य से जीवन में बाबा लाल जी जैसे सिद्ध संत मिलते हैं। इस दौरान पूजा कपूर, साीमा आनंद, वंदना कक्कड़, नीलम शर्मा, रूबी भाटिया, रिंकू लूथरा, प्रदीप शर्मा व प्रवीण वोहरा ने भी भजन प्रस्तुत किए।
प्रदीप सूरी, रमेश बांगा, रमन कपूर, संजीव बांगा, राजेंद्र गर्ग व अशोक गुजराल ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किए। कार्यक्रम में पुष्कर कपूर, जीत खन्ना, जुग्गीलाल भाटिया, पवन अवस्थी, नवीन भाटिया, सन्नी ठक्कर, मोहित गुजराल, कीमती लाल भाटिया, सचिन लूथरा, प्रशांत अरोड़ा, गौरव डंग, रिंकू लूथरा, सुषमा, रेणु लूथरा, राजकुमार गम्भीर, डा. अशोक भाटिया, रवि भाटिया, नीलम भाटिया, विजय भाटिया, सोनू पाठक, सुनील कौशल, किरण अवस्थी आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री राजेश कपूर एडवोकेट ने किया।