श्रद्धा के साथ मनाया बाबा लालदास का 667वां जन्मोत्सव
- सहारनपुर में बाबा लालदास का जन्मोत्सव मनाते श्रद्धालु।
सहारनपुर [24CN]। श्री सद्गुरू बाबा लाल सेवक मंडल के तत्वावधान में बाबा लालदास का 667वां जन्मोत्सव बड़ी श्रद्धा के साथ मनाया गया। बाबा लालदास रोड स्थित लालद्वारा में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बिसम्बर सिंह पुंडीर व महापौर संजीव वालिया ने सर्वप्रथम ध्वजारोहण किया।
तत्पश्चात राजेश कपूर ने अतिथियों का माल्यार्पण कर सम्मान किया। कार्यक्रम में बाबा लालदास की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित करके पूजा की गई। इसके बाद आयोजित भजन-कीर्तन में कलाकारों द्वारा बाबा लालदास की स्तुति की गई। कार्यक्रम के बाद आयोजित भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान अशोक गुजराल, अशोक भाटिया, विनोद शर्मा, प्रदीप, हरीश मल्होत्रा, रवि भाटिया, सचिन लूथरा, पारस भाटिया, प्रवीण जुग्गीलाल आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।
