पंजीकृत निर्माण श्रमिको के बनेंगे आयुष्मान कार्ड चलाया जायेगा विशेष अभियान
सहारनपुर[24CN]। उ0प्र0 भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के लिए आयुष्मान कार्ड बनाने वाली संस्था साचीज के माध्यम से प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना लागू की गयी है, इस हेतु सचिव बोर्ड द्वारा 25 जुलाई 2022 से 14 अगस्त 2022 तक का विशेष अभियान चलाकर पंजीकृत निर्माण श्रमिको के आयुष्मान कार्ड बनाये जायेंगे।
सहायक श्रमायुक्त श्री अभिषेक सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्ययोजना का मुख्य उद्देश्य भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अन्तर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिको एंव उनके परिवार के सदस्यो के जीवन स्तर में गुणात्मक सुधार लाने के उद्देश्य से आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के अन्तर्गत विशेष अभियान चलाते हुए गोल्डन कार्ड बनवाकर सामजिक सुरक्षा प्रदान किया जाना है। उन्होने बताया कि बोर्ड कार्यालय द्वारा जनपदवार लक्ष्य निर्धारण किया गया है जनपद सहारनपुर में पात्र श्रमिक 204249 है। जनपदों को बोर्ड कार्यालय से ब्लॉकवार सूची उपलब्ध करायी जायेगी जिसे जनपद स्तर से ग्रामवार सूची तैयार कर वी0एल0ई0, आरोग्य मित्र, ग्राम प्रधानो को को उपलब्ध करायी गयी है।
जनपद स्तर पर समस्त सी0एस0सी0, दुकान एंव राशन वितरण से संबंधित कोटेदारो, आरोग्य मित्र आदि के माध्यम से योजना के अन्तर्गत गोल्डन कार्ड बनाये जायेगे। श्रम प्रवर्तन अधिकारी तथा बी0ओ0सी0 कर्मचारी की ड्यूटी निगरानी हेतु लगायी गयी है, जो ग्राम प्रधान, सी0एस0सी, तथा कोटेदारों से सम्पर्क करके उन्हे अधिक से अधिक गोल्डन कार्ड बनाने हेतु प्रेरित करेगें।