shobhit University Gangoh
 

यूपी सरकार में आयुष मंत्री धर्म सिंह सैनी कोरोना वायरस से संक्रमित

यूपी सरकार में आयुष मंत्री धर्म सिंह सैनी कोरोना वायरस से संक्रमित

सहारनपुर: उतर प्रदेश सरकार में आयुष मंत्री धर्म सिंह सैनी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। सैनी सहारनपुर के मूल निवासी है । आयुष मंत्री को सहारनपुर में पिलखनी स्थित मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जबकि उनके परिवार के सदस्यों को उनके घर पर ही पृथक-वास में रखा गया है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बी एस सोढी ने ‘पीटीआई- भाषा’ को बताया कि आयुष मंत्री धर्मसिंह सैनी के परिवार सहित उन लोगों को भी चिन्हित किया जा रहा है जो उनके सम्पर्क में रहे हैं। धर्मसिंह सैनी से कई भाजपा नेताओं सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने मुलाकात की थी ।

Jamia Tibbia