अयोध्या: ‘कोई भी अधिकारी सरकार का नमक…’, GST डिप्टी कमिश्नर के इस्तीफे पर बोली कांग्रेस
अयोध्या के GST डिप्टी कमिश्नर प्रशांत कुमार ने सीएम योगी के समर्थन में अपना इस्तीफा सौंप दिया है. अयोध्या के GST कमिश्नर प्रशांत कुमार सिंह के इस्तीफे पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा ने प्रतिक्रिया दी है.
उन्होंने कहा कि कोई भी अधिकारी सरकार का नमक नहीं खाता. जनता के टैक्स से उसको वेतन मिलता है. जनता के वफादार बनें. सरकार आती जाती हैं. सरकार के गलत कार्यों को छिपाने के लिए सरकार के समर्थन में अगर ये लोग इस तरह काम कर रहे हैं, तो ये देश का दुर्भाग्य है.
यूजीसी के नए नियमों पर क्या बोले अजय राय?
यूजीसी के नए इक्विटी रेगुलेशन का जमकर विरोध शुरू हो गया है. इस पर विपक्ष की ओर से लगातार सरकार पर निशाना साधा जा रहा है. इस बीच यूपी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने प्रतिक्रिया दी है. यूजीसी की नए नियम पर यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि सरकार लगातार लोगों को बांटने का काम कर रही है.
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पहले हिंदू मुसलमान में बांटा और अब जातियों में बांटने का काम कर रही है. उन्होंने कहा कि जातियों में बांट करके सरकार सिर्फ और सिर्फ अपने लोगों को पैसे कमाने का काम कर रही है.
सरकार पर साधा निशाना
अजय राय ने कहा कि इनके द्वारा बांटने का काम किया गया, लेकिन अब कोई नहीं बटेगा. अजय राय ने कहा कि इन लोगों ने लगातार दंगे कराने का काम किया , लेकिन अब कोई बटेगा नहीं. सत्ता में बने रहने के लिए हिंदूओं को बांटने का काम कर रहे हैं. इसलिए अब इन्हें सत्ता से हटाना पड़ेगा.
उन्होंने कहा कि ये सरकार बांटने का काम कर रही है जो गलत है. यह लोग जहां अत्याचार करेंगे वहां कांग्रेस पार्टी पूरी तरीके से उस समाज के साथ खड़ी रहेगी और बच्चों के साथ खड़ी रहेगी. अजय राय ने कहा कि इन लोगों ने ‘बटेगा तो कटेगा’ का नारा दिया और अब यह लोग ही क्यों बांट रहे हैं.
शंकराचार्य के समर्थन में अधिकारियों के इस्तीफे पर क्या कहा?
शंकराचार्य के समर्थन में अलंकार अग्निहोत्री के इस्तीफा दे दिया. इस पर उन्होंने कहा कि सरकार में लगातार अन्याय हो रहा है. गेरुआ वस्त्र पहनने वाले का कपड़ा फाड़ दिया, जूते से मारा जा रहा है. उन्होंने आगे कहा कि अब भाजपा का सत्यानाश होने जा रहा है.
वहीं अयोध्या जीएसटी कमिश्नर के इस्तीफे पर उन्होंने कहा कि सरकारी अधिकारी जनता का नमक खा रहे हैं, सीएम का पैसा नहीं. उन्होंने पूछा कि क्या सीएम गोरखपुर से पैसा लाकर के लोगों को दे रहे? अजय राय ने कहा कि यह हमारा, आपका और सबका पैसा है. अजय राय ने आगे कहा कि सरकारी अधिकारी जनता का नौकर होता है.जो इस तरीके की बात कर रहा है. वह सरकार के गंदे कार्यों के साथ है और गलत कार्यों के साथ खड़ा है.
