shobhit University Gangoh
 

सशक्त बालिका से आत्मनिर्भर महिला की ओर विषय पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित

सशक्त बालिका से आत्मनिर्भर महिला की ओर विषय पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित
  • सहारनपुर में कार्यशाला में मौजूद कुलपति प्रो. विमला वाई।

सहारनपुर। माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय पुवांरका के तत्वावधान में आयोजित कार्यशाला में छात्राओं को आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक किया गया। जनता रोड स्थित पुष्पांजलि विहार स्थित बाल गृह बालिका आवासीय में सशक्त बालिका से आत्मनिर्भर महिला ओर विषय पर आयोजित कार्यशाला का शुभारम्भ विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. विमला वाई ने किया।

इस अवसर पर कुलपति ने कहा कि शिक्षा, कौशल विकास, अधिकारों की समझ और आत्मविश्वास से ही बालिकाओं का सशक्तिकरण संभव है। कुलपति ने कहा कि बालिकाओं को आत्मनिर्भर, जागरूक और लक्ष्यपरक बनाना समय की आवश्यकता है, जिससे वे समाज और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभा सकें। कार्यशाला में मानवाधिकार, कौशल विकास, कला-चिकित्सा, कथा लेखन, क्ले आर्ट एवं मानसिक स्वास्थ्य पर विभिन्न सत्र आयोजित किए गए। कार्यशाला में वित्त अधिकारी सिद्धार्थ शंकर त्रिपाठी, सहायक कुलसचिव संजीव कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी अभिषेक पांडेय, बाल कल्याण समिति अध्यक्ष अनिल सहित विश्वविद्यालय के संकाय सदस्य एवं छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की।

Jamia Tibbia