मानव एकता दिवस पर रक्तदान शिविर को निकाली जागरूकता रैली

मानव एकता दिवस पर रक्तदान शिविर को निकाली जागरूकता रैली
  • सहारनपुर में संत निरंकारी मंडल के कुम्हारहेड़ा केंद्र पर जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते अतिथिगण।

सहारनपुर [24CN]। सन्त निरंकारी मण्डल के तत्वावधान में निरंकारी सेवादल ने जन जागरूक रैली निकालकर लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक किया। आज नकुड़ रोड स्थित कुम्हारहेड़ा केंद्र पर आयोजित कार्यक्रम में जागरूकता रैली का शुभारंभ ब्रांच के मुखी राजीव कुमार, सेवादल संचालक सुनील कुमार ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया।

इस अवसर पर ब्रांच मुखी राजीव कुमार ने बताया कि आगामी 24 अप्रैल को मानव एकता दिवस के अवसर पर पर प्रात: 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने बताया कि निरंकारी सेवादल के सदस्यों ने ग्रामीण क्षेत्रों अलीपुरा, मिर्जापुर, इस्लामपुर, रुपड़ी, नगलाधारी, उनाली, रतनाखेड़ी, ककराला, छिदवाना, महमूदपुर, सब्दलपुर, लालूमाजरा, हरपाल, बान्दूखेड़ी सहजवा आदि गांवों में जागरूकता रैली निकाली गई।

युगदृष्टा बाबा हरदेव सिंह के कथन रक्त नालियों में नहीं, नाडिय़ों में बहे इस सन्देश को मिशन के अनुयायियों ने निश्चित रूप में चरितार्थ किया है। उन्होंने कहा कि रक्तदान के प्रति जागरूक अभियान चलाकर लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूक किया गया। रैली के दौरान भारी संख्या में संत निरंकारी मिशन से जुड़े अनुयायी शामिल रहे।