मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत जागरूकता चौपाल का आयोजन

मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत जागरूकता चौपाल का आयोजन
  • सहारनपुर में ग्राम कमालपुर में आयोजित चैपाल में महिलाओं को जानकारी देती पुलिस।

सहारनपुर। मिशन शक्ति फेज 5.0 के विशेष अभियान के पुलिस द्वारा विकास खंड मुजफ्फराबाद के ग्राम कमालपुर  आयोतित जागरूकता चौपाल महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा एवं अधिकार सम्बंधी जानकारी दी गई।

इस दौरान महिलाओं/बालिकाओं को घरेलू हिंसा एवं दहेज उन्मूलन विषय पर चर्चा करते हुये महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित सभी कल्याणकारी योजनाओं यथा निराश्रित महिला पेंशन, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) वन स्टॉप सेंटर, चाइल्ड हेल्प लाइन, दत्तक ग्रहण इकाई आदि के बारे में विस्तार से जानकारी प्रछान की गई। साथ ही सभी हेल्प लाइन नंबर जैसे चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1076, महिला पावर हेल्पलाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181 पुलिस हेल्पलाइन 112, एंबुलेंस सेवा 108 तथा 102 आदि के बारे में भी बताया गया। चैपाल में भारी संख्या में महिलाएं व बालिकाएं मौजूद रही।