जागरूक सहायता संस्था ने बुजुर्गों के साथ मनाई दीपावली

- सहारनपुर में मानव मंदिर में बुजुर्गों के साथ दीपावली मनाते जागरूक सहायता संस्था के पदाधिकारी।
सहारनपुर [24CN]। जागरूक सहायता संस्था के पदाधिकारियों ने आज मानव मंदिर में रहने वाले बुजुर्गों के साथ दीपावली पर्व धूमधाम के साथ मनाया। जागरूक सहायता संस्था विगत कई सालों से समाजसेवा के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभा रही है। इसी कड़ी में आज संस्था के पदाधिकारियों ने मानव मंदिर में पहुंचकर वहां रहने वाले बुजुर्गों के साथ दीपावली पर्व मनाया। इस दौरान बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया।
इस दौरान आवास विकास चौकी प्रभारी गुलाब तिवारी के नेतृत्व में संस्था के पदाधिकारियों द्वारा बुजुर्गों को फल, मिठाई, नमकीन, बिस्कुट आदि वितरित किए गए। इस दौरान संस्था के संस्थापक गौरव सुखीजा, महिला विंग की अध्यक्ष पूनम बाली, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रिया बजाज, मुस्कान अरोड़ा, निकिता सुखीजा, अंतया, दीप्ति शर्मा, वीरेंद्र बहल, महानगर अध्यक्ष राजेंद्र चावला, मोंटू कालड़ा, दलीप मल्होत्रा, मनोज नरूला, वैभव अरोड़ा, ईश्वर चंद शर्मा, विकास सुखीजा, रोहित कालड़ा, सुषमा सैनी आदि मौजूद रहे।