उत्कृष्ट सेवा कार्य करने वालों को किया सम्मानित

उत्कृष्ट सेवा कार्य करने वालों को किया सम्मानित
  • सहारनपुर में थाना सरसावा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित करते सीओ नकुड़।

सरसावा [24CN]। वर्षभर उत्कृष्ट कार्य करने वाले संभ्रांत व्यक्तियों को थाना प्रांगण में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। थाना सरसावा प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में सीओ नकुड़ अरविंद सिंह पुंडीर, थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह, नगर पालिका चेयरमैन बिजेंद्र मोगा ने धार्मिक, सामाजिक व राजनीतिक संगठनों से जुड़े लोगों सहित पत्रकारों को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए अतिथियों ने कहा कि समाज के अंदर सेवा प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है लेकिन कुछ लोग समाज में अच्छा कार्य करते हैं। ऐसे व्यक्तियों को सम्मान देना प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है। इस दौरान देशबंधु शर्मा, संजय शर्मा, महावीर गुप्ता, अनुराग जैन, अनुज काम्बोज, हाजी मसूद, शमशेर सिंह, रमेश सुखीजा, डा. प्रेमचंद सैनी, अवनीश काम्बोज, सभासद डा. दिनेश कल्याण, ऋषिपाल, आलोक लोहानी, पत्रकार हसनैन जैदी, अमित जैन, हरजीत सिंह रंगूला, विकास मोगा, कुलदीप काम्बोज, अभय चौधरी, राजीव भारद्वाज, योगेश आर्य, शक्ति चौधरी, अंजू प्रताप आदि को सम्मानित किया गया।